Asian Games 2023 Updates: भारत के लिए एशियन गेम्स 2023 का आधिकारिक रूप से पहला दिन 24 सितंबर, रविवार को शानदार रहा। भारतीय एथलीट्स ने पांच पदक झटक लिए। उनमें से तीन पदक रोइंग में आए जबकि एयर राइफल शूटर्स ने दो पदक जीते। इस बीच महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित करके पदक पक्का कर लिया, जबकि बॉक्सर निकहत जरीन और मेंस फुटबॉल टीम अपने-अपने मुकाबलों के अगले दौर में पहुंच गईं। मेंस फुटबॉल टीम राउंड 16 में पहुंची। वहीं निकहत जरीन प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंची। एक अन्य बॉक्सर प्रीति पवार ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। 19वें एशियन गेम्स को लेकर हमारी कवरेज जारी है। हांगझू में तीसरे दिन के मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों से जुड़े अपडेट्स के लिए क्लिक करें।
Asian Games 2023 Day 1: महिला क्रिकेट में भारत का पदक पक्का।
शूटिंग – महिला 10 मीटर राइफल टीम – रामिता जिंदल, आशी चोकसी और मेहुली घोष – सिल्वर
रोइंग – मेंस लाइट वेट डबल सक्ल – अर्जुन लाल अरविंद सिंह – सिल्वर
रोइंग – मेंस डबल इवेंट – राम लेख और बाबू लाल- ब्रॉन्ज
रोइंग – मेंस टॉप 8 – सिल्वर
भारत के लिए मनदीप सिंह मे 19वें मिनट में गोल किया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 100वां गोल है। वहीं इसके बाद वरुण कुमार ने मैच में अपना दूसरा गोल दागा। भारतीय टीम अब 5-0 से आगे है।
भारत ने रोइंग में जीता तीसरा मेडल। पुरुष की टीम 8 ने 5:43.01 का समय निकालर सिल्वर मेडल जीता। यह भारत का आज का चौथा और रोइंग में तीसरा मेडल है।
स्वीमिंग – 100 मीटर बैकस्ट्रोक के हीट 4 में श्रीहरि नटराज ने 54.71 का समय निकलाकर फाइल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं अन्य हीट में उत्कर्ष पाटिल 59.42 सेकंड का समय निकालकर छठे स्थान पर रहे।
भारत के लिए अभिषेक ने तीसरा गोल दागा। अभिषेक ने डी में शानदार स्पिन के साथ गेंद को गोल में बदला। भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में 3-0 की लीड हासिल कर ली है।
वरुण कुमार ने भारत के लिए दूसरा गोल दागा। वरुण ने गोलकीपर और पोस्ट के पास खड़े डिफेंडर के बीच गैप में गोल किया। भारतीय टीम अब 2-0 से आगे है।
भारत 2-0 उजबेकिस्तान
भारत की मनिका बत्रा को पहले मुकाबले में थाईलैंड की ओरावान पारनैंग से 11-7, 11-1, 13-11 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बाद अहयिका ने उलटफेर करते हुए 39वें रैंक की खिलाड़ी को 18-16, 11-7, 13-15, 11-9 से मात दी और भारत को बराबरी पर खड़ा कर दिया है।
भारतीय हॉकी टीम ने मैच के पहले पांच मिनट में ही पेनल्टी हासिल की। हालांकि वरुण कुमार के ड्रैग फ्लिक को गोलकीपर ने सैव किया। हालांकि इसके बाद ललित उपाध्याय ने रिबाउंड पर देश के लिए पहला गोल दागा।
भारत 1 -0 उजबेकिस्तान
भारत को रोइंग में दूसरा मेडल हासिल हुआ। राम लेख और बाबू लाल यादव ने मेंस पेयर में 6:50.41 का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इवेंट का गोल्ड मेडल हॉन्गकॉन्ग और उजबेकिस्तान ने सिल्वर हासिल किया।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी आज अपना पहला मैच खेलने उतरी है। टीम इंडिया का सामना उजबेकिस्तान से है। भारत के ग्रुप में जापान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और सिंगापुर में भी है। ग्रुप की टॉप दो टीमें अगले राउं में जगह बनाएगी।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में पहुंचकर मेडल किया पक्का। सेमीफाइल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया। बांग्लादेश की टीम महज 50 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। भारतीय टीम ने 8.2 ओवर दो विकेट खोकर मैच अपने नाम किया। भारत को कम से कम सिल्वर मेडल मिलेगा।
इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी शूटिंग, महिला क्रिकेट, रोइंग, वुशु, टेबल टेनिस, टेनिस, महिला रग्बी, बॉक्सिंग, महिला फुटबॉल, पुरुष फुटबॉल और स्वीमिंग में हिस्सा लेंगे। निशानेबाजी में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में अधिक पदक लाने की उम्मीद है। रोअर्स के पास भी पदक तालिका बढ़ाने का शानदार मौका है। भारत की पुरुष हॉकी टीम और फुटबॉल टीमें (पुरुष और महिला) भी एक्शन में होंगी। दोपहर के समय महिला फुटबॉल टीम और शाम में पुरुष टीम एक्शन में होगी। भारत की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर निकहत जरीन भी अपना पहला मैच खेंलेगी।
वुशु के चैंगक्वैन इवेंट में भारत के सूरज सिंह मायांगलामबास 9.730 के अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे। वहीं अंजुल नादेओ 9.710 के साथ छठे स्थान पर रहे।
रोइंग में भारत की महिला फोर टीम भी मेडल से चूक गईं। टीम ने 7:12:40 का समय निकाला और वह पांचवें स्थान पर रही।
भारत को पहला झटका लगा। टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मांधना ने महज सात रन बनाकर आउट हो गईं। शेफाली वर्मा और जेमिमा रॉड्रिग्स पर अब आसानी से जीत दिलाने की कोशिश में हैं।
भारत का स्कोर – 34/1
मेहुली घोष ने एशियन गेम्स के लिए रवाना होने से पहले जनसत्ता.कॉम को दिए इंटरव्यू में अपनी तैयारियों को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनका लक्ष्य किसी भी हाल में मेडल लाना है। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरा इंटरव्यू
फेंसिंग में भी भारत के लिए अच्छी खबर आई। बिबिश और देव ने पुरुष वर्ग के राउंड ऑफ 32 में जगह हासिल कर ली है। अब बिबिश चीनी ताइपे के चेन यी तुंग और बिबिश सिंगापुर की खिलाड़ी का सामना करेंगी।
रोइंग में भारत को डबल स्कल में परमिंदर सिंह और सतनाम सिंह ने मेडल से चूक गया। भारतीय जोड़ी ज्यादातर समय मेडल की पॉजिशन में थी हालांकि आखिर में जाकर वह पीछे छूट गई। ऐसा लग रहा था कि सतनाम सिंह को आखिर में चोट लग गई और इसी वजह से वह मेडल नहीं हासिल कर पाए। यह जोड़ी 6:40:90 का समय निकालकर छठे स्थान पर रही।
भारतीय महिला टीम आज थाईलैंड का सामना करने वाली है। प्री क्वार्टर फाइनल का यह मैच जीतना भारत के लिए काफी अहम है।
अरविंद सिंह बुलंदशहर के रहने वाले हैं। वह किसान परिवार से आते हैं और फिर सेना से जुड़े। यहीं से उन्होंने रोइंग की शुरुआत की। वही अर्जुन राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं और वह भी सेना के कारण ही रोइंग से जुड़े हैं। दोनों ने आज सिल्वर मेडल हासिल किया था। अर्जुन को पीठ में चोट लगी थी और पिछले दो महीने से वह ज्यादा अभ्यास नहीं कर पाए।
भारत ने एशियन गेम्स 2023 में दूसरा मेडल हासिल कर लिया है। लाइट वेट मेंस डबल स्कल में भारत के अरविंद सिंह और अर्जुन लाल ने सिल्वर मेडल जीता। अर्जुन और अरविंद की जोड़ी ने 6:28:18 का समय निकालकर लगातार दूसरी बार एशियाड में जगह पक्की की।
बांग्लादेश की टीम महज 50 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की केवल एक ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सकी। निगार सुल्तान ने 12 रन बनाए। भारत की ओर से पूजा वस्त्राकर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। भारत को फाइनल की जगह पक्की करने के लिए 51 रन बनाने होंगे।
इससे पहले भारत को इन खेलों का पहला मेडल शूटिंग में हासिल हुआ। 10 मीटर राइफल महिला टीम में मेहुली घोष, रमिता और आशी चोकसी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। टीम का कुल स्कोर 1886.0 रहा।
Many congratulations to our Shooters Ramita, @GhoshMehuli and Ashi Chouksey on winning the #SilverMedal in the 10m Air Rifle Women’s Team Event.
— Team India (@WeAreTeamIndia) September 24, 2023
Let’s #Cheer4india ?? #WeAreTeamIndia | #IndiaAtAG22 pic.twitter.com/iRrJaRFOld
एशियन गेम्स 2023 में 24 सितंबर को इन इवेंट्स के लाइव टेलीकॉस्ट को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देखा जा सकता है।
8वां ओवर: राजेश्वरी की अंतिम गेंद पर फहीमा खातून रन आउट हो गईं। शेफाली वर्मा के थ्रो पर विकेटकीपर ऋचा घोष ने उनकी गिल्लियां बिखेरीं। फहीमा बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। आठ ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट पर 25 रन है।
आठवां ओवर राजेश्वरी गायकवाड़ लेकर आईं। इस ओवर में 4 गेंद के भीतर बांग्लादेश को 2 झटके लगे। राजेश्वरी की तीसरी गेंद पर निगार सुल्ताना देविका वैद्य के सीधे थ्रो पर रन आउट हो गईं। निगार सुल्ताना 17 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उनकी जगह फहीमा खातून बल्लेबाजी के लिए आईं।
इस बार तितास साधू की बारी थी। उन्होंने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर शोरना अक्तर को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। शोरना 5 गेंद खेलने के बाद भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। शोरना की जगह रितु मोनी बल्लेबाजी के लिए आईं। छह ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 4 विकेट पर 21 रन है।
पूजा वस्त्राकर ने 5वें ओवर में भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इस बार स्मृमि मंधाना भी नहीं चूकीं। पूजा ने शोभना मोस्तारी को मिड-ऑफ पर स्मृति मंधाना के हाथों कैच कराया। शोभना 16 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उनकी जगह शोरना अक्तर बल्लेबाजी के लिए आईं हैं।
उधर, निशानेबाजी में भारत चुनौती पेश कर रहा है। भारत की मेहुली घोष सीरीज 2 के बाद पांचवें स्थान पर हैं। रमिता शीर्ष 8 में आ गईं है जो एक आशाजनक खबर है। याद रखें, शीर्ष 8 फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगे। हालांकि, आशी चौकसे फिलहाल इससे बाहर हैं।
भारत के लिए दूसरा ओवर टिटास साधू लेकर आईं। उनके इस ओवर में सिर्फ एक रन बना। तीसरे ओवर में पूजा की पहली गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर शोभना ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर शोभना को जीवनदान मिला, जब स्मृति मंधाना ने शोभना का कैच टपका दिया। तीन ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 2 विकेट पर 12 रन है।
भारत के लिए एशियन गेम्स का दूसरा दिन काफी अहम है। इस दिन भारत कोई मेडल इवेंट तो नहीं है लेकिन कई खेलों में भारतीय चुनौती की शुरुआत होगी। दिन की शुरुआत में महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी जहां उसका सामना बांग्लादेश से होगा। टेबल टेनिस की महिला और पुरुष टीमें प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेलने उतरेंगी। रोइंग और सेलिंग में क्वालिफिकेशन रेस का दौर जारी रहेगा। बॉक्सिंग में भी स्टार खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। वुशु खिलाड़ी भी रविवार को रिंग में उतरेंगे। भारत की दोनों फुटबॉल टीमें भी एक्शन में होंगी।
