एशियन गेम्स 2018 के 10वें दिन भारत के मंजीत सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा इसी स्पर्धा में भारत के ही जिनसन जॉनसन ने रजत पदक पर कब्जा जमाया है। 1962 के बाद पहली बार हुआ है कि भारत ने एथलेटिक्स की इस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों अपने नाम किए हैं। मंजीत ने 1 मिनट 46.15 सेकेंड के समय में स्पर्धा पूरी की तो वहीं जॉनसन ने 1 मिनट 46.35 सेकेंड का समय लिया। 800 मीटर की इस स्पर्धा में कांस्य पदक कतर के अब्दुला अबु बकर के नाम रहा, उन्होंने एक मिनट 46.38 सेकेंड में यह स्पर्धा पूरी की। इसी के साथ ही भारत ने दिन का पहला और कुल नौ स्वर्ण पदक हासिल कर लिए हैं।
शुरुआत में मंजीत ने जल्दबाजी नहीं दिखाई और आराम से वह दौड़ लगाते रहे, लेकिन 200 मीटर तक पांचवें स्थान चलने के बाद मंजीत ने बड़ी चतुराई से अपनी रफ्तार बढ़ाई और जिनसन तथा अबु को पछाड़ स्वर्ण अपने नाम किया। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने भी मंजीत सिंह को उनकी कामयाबी पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘क्या शानदार दौड़… मंजीत सिंह आखिरी के 50 मीटर में चौथे स्थान पर थे, लेकिन फिर वह आगे आए और रेस जीत ली। बहुत गर्व है।’ इसके अलावा उन्होंने जॉनसन की भी तारीफ की। राठौड़ ने ट्वीट कर कहा, ‘जॉनसन ने सिल्वर जीता। जॉनसन ने बहुत ही शानदार रेस लगाई। बहुत गर्व है, बधाई हो।’
WHAT A RUN! WHAT A BRILLIANT RUN!
Manjit Singh had to come from the 4th position to win GOLD Medal in last 50 meters.
With a timing of 1:46:15 in 800m men's event, he was simply sensational! Very proud! #KheloIndia #AsianGame2018 #IndiaAtAsianGames pic.twitter.com/mZf6yaCnPO
— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) August 28, 2018
It's a SILVER for Jinson!
Our champion athlete Jinson Johnson was superb in winning a silver in men’s 800 metres race at #AsianGames2018. What a race you ran, Jinson!
So proud! Many congratulations#IndiaAtAsianGames #KheloIndia pic.twitter.com/XPIEvLB9JM— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) August 28, 2018
बता दें कि जकार्ता में इस वक्त 18वां एशियन गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मेडल्स के मामले में भारत 8वां स्थान पर है। भारत ने अभी तक 9 गोल्ड, 19 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। पहले स्थान पर चीन है। चीन ने अभी तक 93 गोल्ड, 63 सिल्वर और 45 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। दूसरे स्थान पर जापान और तीसरे में रिपब्लिक ऑफ कोरिया है।