Asian Games 2018 Medal Tally Day 11, Asian Games 2018 India Medal Tally, Medal Table, एशियाई गेम्स २०१८, एशियाई गेम्स 2018 मैडल टैली: एशियाई खेलों में एथलेटिक्स में भारत का शानदार प्रदर्शन 11वें दिन बुधवार (29 अगस्त) को भी जारी रहा। भारत को स्वप्ना बर्मन और अरपिंदर सिंह ने दो स्वर्ण दिलाए तो वहीं दुती चंद ने एक और रजत पदक अपने नाम किया। मंगलवार को 800 मीटर में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण जीतने वाले मनजीत सिंह और रजत पदक जीतने वाले जिनसन जॉनसन ने पुरुषों की 1500 मीटर रेस के फाइनल में जगह बना ली है। इसके अलावा भारतीय पुरुष टीम चार गुणा 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने में भी सफल रही है।
स्वप्ना ने महिलाओं की हेप्टाथलान में अपने वर्चस्व दिखाते हुए स्वर्णिम चकम बिखेरी। स्वप्ना ने कुल सात स्पर्धा के बाद 6026 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। स्वप्ना ने 100 मीटर में हीट-2 में 981 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया था। ऊंची कूद में 1003 अंकों के साथ पहले स्थान पर कब्जा जमाया। गोला फेंक में वह 707 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर रेस में उन्होंने हीट-2 में 790 अंक लिए।
लंबी कूद में वह 865 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। भालाफेंक में उन्होंने 872 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। 800 मीटर रेस में वह 808 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। अरपिंदर ने पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में 16.77 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ सोने का तमगा हासिल किया। वह फाइनल में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए और पहले प्रयास में फाउल कर बैठे, लेकिन दूसरी बार में उन्होंने 16.58 मीटर की छलांग लगाई। तीसरे प्रयास में अर्पिंदर ने दमदार प्रदर्शन किया और 16.77 मीटर की दूरी तय की।
इस प्रयास के बाद हालांकि दो प्रयास बचे हुए थे लेकिन बाकी प्रतिस्पर्धियों की छलांग से लग गया था कि अरपिंदर स्वर्ण अपने नाम कर लेंगे। अगले प्रयास में उन्होंने 16.08 मीटर की छलांग लगाई। चौथे एवं पांचवें प्रयास में फाउल कर बैठे लेकिन कोई भी खिलाड़ी उनकी 16.77 मीटर की छलांग से आगे नहीं निकल पाया। महिला धावक दुती चंद ने 200 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता। दुती ने फाइनल में 23.20 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इन खेलों में दुती का यह दूसरा रजत पदक है। इससे पहले उन्होंने 100 मीटर स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया था।
बहरीन की इडीडोंग ओडियोंग ने 22.96 सेकेंड में रेस पूरी की और पहले पायदान पर रहते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। चीन की योंगली वेई ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने 23.27 सेकेंड का समय निकालते हुए पदक अपने नाम किया। 1500 मीटर रेस में मंजीत और जॉनसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। मंजीत सिंह ने हीट-1 में तीन मिनट 50.59 सेकेंड का समय निकाला जबकि जिनसन ने तीन मिनट 46.50 सेकेंड में रेस पूरी करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
मंगलवार को हुए 800 मीटर स्पर्धा के फाइनल की तरह मंजीत ने इस रेस में भी धीमी शुरुआत की लेकिन अंतिम क्षणों में उन्होंने अपनी रफ्तार बढ़ाई और पहले पायदान पर रहे। दूसरी ओर, जिनसन रेस की शुरुआत से ही लय में नजर आए और अंतिम क्षणों में अधिक तेजी दिखाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर टीम स्पर्धा में कुन्हु मुहम्मद पुथानपुरक्कल, जीवन सुरेश, जीथू बेबी, धरुण अयासामी ने फाइनल में जगह बना ली। भारतीय टीम ने हीट-1 में दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारत के चारों खिलाड़ियों ने दूरी को तीन मिनट 06.48 सेकेंड में तय कर दूसरा स्थान हासिल किया। इस हीट में जापान ने पहले और इराक ने तीसरे स्थान के साथ फाइनल में क्वालीफाई किया।
20 किलोमीटर पैदल चाल में हालांकि भारत को निराशा हाथ लगी। पुरुषों की स्पर्धा में इरफान कोलथुम थोडी और मनीष सिंह रावत डिसक्वालीफाई हो गए। महिलओं में खुशबीर कौर ने चौथा पायदान हासिल किया लेकिन एक अन्य खिलाड़ी सौम्या बेबी भी डिसक्वालीफाई हो गईं। खुशबीर कौर रेस समाप्त करने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रहीं। उन्होंने एक घंटा 35.24 सेकेंड का समय निकालते हुए चौथा स्थान हासिल किया।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में चीन को मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने अंतिम क्वार्टर में 52वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया। भारत के लिए यह एकमात्र गोल गुरजीत कौर ने किया।
भारत ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन फिनिशिंग में कमी होने के कारण वह गोल करने के कई मौके खो बैठी। फाइनल में भारत का सामना जापान से शुक्रवार को होगा। वहीं शुक्रवार को ही चीन कांस्य पदक के लिए दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी।
भारतीय पुरुष हैंडबाल टीम ने ग्रुप-3 के मुख्य दौर (मेन राउंड) में इंडोनेशिया को हरा दिया। भारतीय टीम ने इंडोनेशियाई टीम को 37-23 के स्कोर से मात दी। भारत ने पहले पीरियड में 16-13 का स्कोर किया और दूसरे पीरियड में 21-10 का स्कोर किया।
इसी जीत के साथ भारत अपने ग्रुप में पांच टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर आ गया है। भारत ने अभी तक चार मैच खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वह छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
कुन्हु मुहम्मद पुथानपुरक्कल, जीवन सुरेश, जीथू बेबी, धरुण अयासामी की भारतीय पुरुष टीम ने 4 गुणा 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली। भारतीय टीम ने हीट-1 में दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारत के चारों खिलाड़ियों ने दूरी को तीन मिनट 06.48 सेकेंड में तय कर दूसरा स्थान हासिल किया।
भारत के अलावा जापान और इराक की टीमें भी क्वालीफाई करने में सफल रहीं। जापान ने तीन मिनट 06.11 सेकेंड में दूरी तय कर पहले स्थान पर कब्जा जमाया। इराक की टीम तीन मिनट 06.92 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रही। यह इराक की टीम का सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
चीन और पाकिस्तान की टीम क्रमश: चौथे एवं पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं।
स्वप्ना बर्मन ने हेप्टाथलान स्पर्धा में भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला। बर्मन ने कुल सात स्पर्धा के बाद 6026 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। स्वप्ना ने 100 मीटर में हीट-2 में 981 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया था। ऊंची कूद में 1003 अंकों के साथ पहले स्थान पर कब्जा जमाया। गोला फेंक में वह 707 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर रेस में उन्होंने हीट-2 में 790 अंक लिए।
लंबी कूद में वह 865 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। भालाफेंक में उन्होंने 872 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। 800 मीटर रेस में वह 808 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
भारत के अर्पिदर सिंह ने 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अर्पिदर ने बुधवार को हुए फाइनल में 16.77 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ सोने का तमगा हासिल किया।
भारतीय महिला वालीबॉल टीम का अभियान क्वालीफिकेशन मैच में हांगकांग पर 3-0 की जीत के साथ समाप्त हुआ। टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी भारतीय महिला टीम ने अपने फाइनल मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए हांगकांग को 25-18 25-16 25-13 से मात दी। भारतीय पुरूष टीम सातवें से 12वें स्थान के क्वालीफिकेशन मैच में कल पाकिस्तान से 25-21, 21-25, 21-25, 23-25 से हार गयी थी।
भरतीय धावक मंजीत सिंह और जिनसन जॉनसन ने क्वालीफिकेशन दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। मंजीत सिंह ने बुधवार को हीट-1 में तीन मिनट 50.59 सेकेंड का समय निकाला जबकि जिनसन ने तीन मिनट 46.50 सेकेंड में रेस पूरी करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
मंगलवार को हुए 800 मीटर स्पर्धा के फाइनल की तरह मंजीत ने इस रेस में भी धीमी शुरुआत की लेकिन अंतिम क्षणों में उन्होंने अपनी रफ्तार बढ़ाई और पहले पायदान पर रहे। दूसरी ओर, जिनसन रेस की शुरुआत से ही लय में नजर आए और अंतिम क्षणों में अधिक तेजी दिखाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
भारतीय मुक्केबाज धीरज का 64 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में सफर क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया। खेलों के 11वें दिन मंगोलिया के चिनजोरिग बातारसुख ने धीरज को करारी शिकस्त दी। मंगोलिया के खिलाड़ी ने धीरज को पूरे मैच में परेशानी में डाले रखा और 5-0 से जीत दर्ज की।
धीरज ने पहले और दूसरे राउंड से आक्रामक रुख अपनाया लेकिन वह चिनजोरिग के डिफेंस को लगातार भेदने में कामयाब नहीं हो पाए। तीसरे राउंड के अंतिम क्षणों में धीरज ने अपना आक्रामण और तेज करने का प्रयास किया लेकिन वह मंगोलियाई खिलाड़ी को कुछ खास परेशान नहीं कर पाए।
भारत की महिला धावक दुती चंद ने 200 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता। दुती ने फाइनल में 23.20 सेकेंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इन खेलों में दुती का यह दूसरा रजत पदक है। इससे पहले उन्होंने 100 मीटर स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया था।
बहरीन की इडीडोंग ओडियोंग ने 22.96 सेकेंड में रेस पूरी की और पहले पायदान पर रहते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। चीन की योंगली वेई ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने 23.27 सेकेंड का समय निकालते हुए पदक अपने नाम किया।
भारत की स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और उनके पुरुष जोड़ीदार अचंता शरथ कमल सेमीफाइनल में हार कर कांस्य पदक तक ही सीमित रह गए। मिश्रित युगल टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के चुकिन वांग और सुन यिंगशा की जोड़ी ने 4-1 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। चीन की जोड़ी ने पांच सेटों तक चले मुकाबले में 11-9, 11-5, 11-13, 11-4, 11-8 से जीत हासिल कर फाइनल में स्थान पक्का किया।
भारतीय पुरुष टीम ने पदक को पक्का करते हुए कयाक-4 की 500 मीटर पुरुष स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेल्वाराज एल्बर्ट, अरामबम चिन सिंह, लाइतोनजाम सिंह और बारोई पुरोहित की भारतीय टीम ने सेमीफाइनल-1 में दूसरा स्थान हासिल किया। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इस स्पर्धा को पूरा करने के लिए 1 मिनट और 33.587 सेकेंड का समय लिया। इस स्पर्धा का फाइनल गुरुवार को होगा। इससे पहले, भारतीय टीम ने हीट-1 में पांचवां स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा के हीट-1 में भारतीय टीम ने एक मिनट और 37.549 सेकेंड का समय लिया था।
भारत की मेघा टोकस बुधवार को कुराश की महिलाओं की 63 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गईं। इसी भारवर्ग में बिजू बिनिशा को अंतिम-32 के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मेघा को क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की खाशनी नाजमु शिफा ने 3-0 से मात देकर सेमीफाइनल में जाने से रोक दिया।
मेघा ने प्री-क्वार्टर फाइनल में तुर्कमेनिस्तान की गुलशाट नासयरोवा को 10-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं बिनिशा को अंतिम-32 के मैच में अजर कूलिवांड ने 3-0 से शिकस्त दी।
भारतीय महिला स्क्वाश टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश करके पदक पक्का कर लिया। महिला टीम में जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल कार्तिक, सुनयना कुरूविला और तन्वी खन्ना शामिल हैं। उन्होंने चीन को 3-0 से हराया। भारतीय टीम कल हांगकांग से आखिरी पूल मैच खेलेगी। उसका इरादा पूल बी में शीर्ष पर रहने का होगा। चार साल पहले इंचियोन में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम ने ईरान, थाईलैंड और इंडोनेशिया को हराया। दीपिका और चिनप्पा ने महिला एकल में कांस्य पदक जीते थे।
भारत की स्टार महिला खिलाड़ी मनिका बत्रा और उनके पुरुष जोड़ीदार अंचता शरथ कमल ने जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन बुधवार को टेबल टेनिस के मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उत्तर कोरिया की जोड़ी को कड़े मुकाबले में मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने पांच गेमों तक चले बेहद रोमांचक मुकाबले में उत्तर कोरिया की सोंग जी एन और सिम हयो चा की जोड़ी को 4-11, 12-10, 6-11, 11-6, 11-8 से मात देकर अंतिम-4 का टिकट कटाया। इसी के साथ इन दोनों खिलाड़ियों ने एक पदक पक्का कर लिया है।
भारतीय महिला मुक्केबाज सरजुबाला देवी को 51 किलोग्राम फ्लाइवेट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। क्वार्टर फाइनल में भारतीय मुक्केबाज को चीन की युवा मुक्केबाज युआन चांग ने 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सरजुबाला को मिली इस हार के कारण महिलाओं की इस स्पर्धा में भारत के लिए पदक की उम्मीद खत्म हो गई है। चीन की मुक्केबाज युआन ने अपने डिफेंस को बरकरार रखते हुए भारतीय मुक्केबाज सरजुबाला पर लगातार पंच मारे। उन्होंने जैब और हुक पंचों का इस्तेमाल किया।
हालांकि, सरजुबाला को भी पहले राउंड में आक्रामक मुक्केबाजी करते देखा गया। तीसरे राउंड में युवा ओलम्पिक खेलों की स्वर्ण पदक विजेता युआन ने अच्छी रणनीति का इस्तेमाल किया। सरजुबाला ने भी पंच मारे लेकिन वह जीत नहीं पाईं।
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को इंडोनेशिया में महिला कंपाउंड टीम श्रेणी में रजत पदक जीतने के लिए मधुमिता को 10 लाख रुपये नकद ईनाम देने की घोषणा की। मधुमिता कुमारी को अपनी टीम सदस्य ज्योति सुरेखा वेनाम और मुस्कान किरार के साथ फाइनल में दक्षिण कोरिया के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। राज्य सरकार की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने 'राज्य की बेटी ' मधुमिता को 10 लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखते हुए अचंता शरथ कमल और मनिका बत्रा की भारतीय टेबल टेनिस जोड़ी ने मिश्रित युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अचंता और मनिका ने प्री-क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की सांग्सु ली और झी जियोन की जोड़ी को मात दी।
दोनों जोड़ियों की बीच चार गेमों तक बराबरी का मुकाबला रहा, लेकिन आखिरी गेम में भारतीय जोड़ी ने बाजी मारते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश हासिल कर लिया, जहां उनका सामना उत्तरी कोरिया की जोड़ी से बुधवार को ही होगा। शरथ और मनिका ने प्री-क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया को जोड़ी को 38 मिनटों में 3-2 (11-7, 7-11, 11-8, 10-12, 11-4) से हराया।
भारतीय बॉक्सर विकास कृष्ण शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। इसके साथ ही भारत का एक पदक और पक्का हो गया है। विकास ने मिडिलवेट कैटेगरी के 75 किलो भारवर्ग में चीनी खिलाड़ी को हराया।
भारतीय बॉक्सर अमित पंघर ने 49 किलो भारवर्ग प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल मे उत्तर कोरिया के जांग यॉन्ग किम को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
हैंडबॉल प्रतियोगिता के एक मैच में भारतीय टीम इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में 16-13 से आगे चल रही है। वहीं साइकिलिंग प्रतियोगिता के स्प्रिंट इवेंट में भारतीय खिलाड़ी रंजीत सिंह और एसो ने क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
बॉक्सिंग के 49 किलो भारवर्ग के क्वार्टरफाइनल में भारतीय बॉक्सर अमित का मुकाबला उत्तर कोरिया के जांग यॉन्ग किम से होगा।
स्कवैश में अपने पहले मैच में भारतीय खिलाड़ी जोशना चिनप्पा पूल- बी के एक मैच में चीन की खिलाड़ी ली दोंगजिन का सामना करेंगी।
टेबल टेनिस- भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया की जोड़ी को मिक्सड डबल्स के मैच 3-1 के स्कोर से मात दी। वहीं टेबल टेनिस के ही एक अन्य मैच मे भारतीय खिलाड़ी मनिका बत्रा और अंचत शरत कमल की जोड़ी ने मलेशिया के जावेन चुंग और कारेन लिन डिक की जोड़ी को 0-3 से मात दी।
टेबल टेनिस की मिक्सड डबल्स प्रतियोगिता में भारत के एंथोनी अरपुथाराज अमलराज और मधुरिका सुहास पाटकर का मुकाबला इंडोनेशिया के डॉनी प्रसेत्या अजी और लिलिस इंद्रीआनी के बीच मुकाबला जारी है।
पेनकक सिलाट प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय खिलाड़ी चूक गईं। भारतीय खिलाड़ी सिमरन और सोनिया महिला डबल्स के फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं।
भारतीय जूडो खिलाड़ी कल्पना देवी महिलाओं के 52 किलोग्राम भारवर्ग में एलीमिनेशन राउंड में उजबेकिस्तान की जियाएवा गुलनोजा से हार गई हैं।
साइकिलिंगः भारतीय खिलाड़ी एस्को ने पुरुष स्पिरिंट इवेंट में अगले दौर में पहुंच गए हैं। वहीं अन्य भारतीय खिलाड़ी मंजीत सिंह पुरुषों के 4000मीटर साइकिलिंग स्पर्धा में कुछ ही देर में मैदान पर उतरेंगे।
पुरुषों की 20 किलोमीटर वॉक स्पर्धा में भारत की उम्मीदों को झटका लगा है। दरअसल भारतीय एथलीट मनीष सिंह रावत और कोलोथुम थोडी इरफान को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है।
महिला हेप्टाथलॉन स्पर्धा के लॉन्ग जंप इवेंट में भारत की पूर्णिमा हेम्ब्रम और स्वप्ना बर्मन क्रमशः चौथे और पांचवे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता अभी भी जारी
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम को सेमीफाइनल मैच में कोरिया से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। बता दें कि 18वें एशियाई खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा में यह भारत का पहला पदक है।