Asian Champions Trophy 2018 Hockey Final, India vs Pakistan:  एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में 28 अक्टूबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होना था। लेकिन मैदान पर तेज बारिश की वजह से मैच रद्द करना पड़ा। जिसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त रूप से चैंपियन्स ट्रॉफी का विजेता घोषित कर दिया गया। टीम इंडिया ने एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता जापान को 3-2 हरा कर एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया है। राउंड रॉबिन चरण में जापान को 9-0 से हराने वाली भारतीय टीम को उस मैच में कड़ी चुनौती मिली थी। भारत के लिए गुरजंट सिंह ने 19वें मिनट में पहला गोला किया जबकि चिंगलेनसाना सिंह ने 44वें मिनट में दूसरा गोल दागा। दिलप्रीत सिंह ने 55वें मिनट में तीसरा गोल किया। वहीं जापान ने 29वें और 56वें मिनट में गोल दागे थे। फाइनल में गत चैम्पियन भारत का सामना पाकिस्तान से हो रहा है। पाकिस्तान दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया को हरा कर फाइनल में पहुंचा है।