एशेज 2023 के चौथे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्नस लाबुशेन के फॉर्म पर काफी सवाल थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में बेहतरीन बल्लेबाजी की और दूसरे पारी में शतक जड़ा। इस शतक के साथ उन्होंने 226 दिन का सूखा खत्म किया। इससे पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दिसंबर 2022 में शतक जड़ा था। साल 2023 में यह उनका पहला शतक है। ऑस्ट्रेलिया से बाहर यह उनका दूसरा शतक है। इंग्लैंड के खिलाफ भी यह उनका दूसरा शतक है।

मार्नस लाबुशेन 173 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले उन्होंने मिचेल मार्श के साथ 103 रन की साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया को संकट से उबारा। चौथे टेस्ट का चौथा दिन बारिश से प्रभावित रहा। पहले सेशन में एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका। इससे पहले तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 113 रन बना लिए थे। लाबुशेन 44 और मार्श 1 रन बनाकर क्रीज पर थे। चौथे दिन खेल शुरू होने के बाद दोनों ने बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को संकट से उबारा और स्कोर 211 तक पहुंचाया।

मार्नस लाबुशेन ने 24 पारी बाद जड़ा शतक

मार्नस लाबुशेन ने अपने टेस्ट करियर का 10 शतक एडिलेड में वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 दिसंबर 2022 को जड़ा था। उन्होंने 163 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से उन्होंने 11 शतक जड़ने के लिए 24 पारी लिए। इंग्लैंड में यह उनका पहला शतक था। उन्होंने विदेश में दूसरा शतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 104 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में ओल्ड ट्रैफर्ड में शतक जड़ा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 मैचों सीरीज में 2-1 से आगे

ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन टी ब्रेक तक 5 विकेट पर 214 रन बना लिए। इंग्लैंड 61 रन से आगे है। मिचेल मार्श 31 और कैमरन ग्रीन 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कंगारू टीम पहली पारी में 317 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 592 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 मैचों सीरीज में 2-1 से आगे है।