टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के शादी के बंधन में बंधते ही दुनियाभर से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। ऐसे में मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी अपने खास अंदाज में इस कपल को बधाई दी। सुदर्शन पटनायक ने रेत से कलाकृति बनाई, जिसमें उन्हें बैट के ऊपर हर्ट शेप के अंदर विराट-अनुष्का के चित्र को उकेरा। साथ ही बधाई संदेश भी दिया। रेत कलाकारी के मामले में सुदर्शन पटनायक का विश्वभर में बेहद चर्चित हैं।
सुदर्शन द्वारा खास अंदाज में दी गई बधाई की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जब इस तस्वीर पर खुद अनुष्का शर्मा की नजर पड़ी तो वह सुदर्शन को इसके लिए शुक्रिया अदा करना बिल्कुल नहीं भूलीं। अनुष्का ने लिखा- ये बेहद खूबसूरत है। हम दोनों आभारी हैं। धन्यवाद…
This is so beautiful . We are both grateful, thank youhttps://t.co/6dvZz95Aar
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) December 13, 2017
बता दें कि विराट और अनुष्का ने परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में 11 दिसंबर को इटली में सात फेरे लिए। विराट और अनुष्का ने खुद सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कीं। विराट ने शादी के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया है। वह श्रीलंका के साथ जारी वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर रोहित शर्मा टीम का कमान संभाल रहे हैं।
विराट और अनुष्का इटली से सीधे दक्षिण अफ्रीका जाएंगे, जहां वह दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली अगली सीरीज के लिए तैयारी करेंगे और अनुष्का नया साल विराट के साथ ही मनाएंगी।
विराट और अनुष्का की शादी के बाद अब ग्रैंड पार्टी का आयोजन भी होगा। उनका रिसेप्शन कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। 21 दिसंबर को दिल्ली में और 26 दिसंबर को क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स के लिए अलग से मुंबई में शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। जहां पर तमाम बॉलीवुड हस्तियां और क्रिकेटर्स शिरकत करेंगे।