टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेद्र सिंह धोनी ने इस बार अपना जन्मदिन वेल्स की राजधानी कार्डिफ में अपने करीबियों और टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की मौजूदगी में मनाया। इस मौके पर कैप्टन कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। धोनी के जन्मदिन की तस्वीर में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साफ दिखाई देते हैं। इस तस्वीर में अनुष्का के चेहरे के भावों ने सोशल मीडिया यूजर्स को उन्हें ट्रोल करने का एक और मौका दे दिया। तस्वीर में दिख रहा सीन जन्मदिन की केक शेयरिंग का है। तस्वीर में धोनी अपने करीबी अरुण पांडेय की ओर अपने हाथ से केक बढ़ाते हुए दिखाई देते हैं लेकिन इसी तस्वीर में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली की तरफ नाराजगी भरे चेहरे से घूरती हुई मालूम होती है और उनकी बॉडी लेंगुएज से वह सहमी सी नजर आती हैं। कोहली भी अपनी पत्नी की तरफ देखते हुए दिखाई देते है। अनुष्का शर्मा की इस भाव भंगिमा पर इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Tumhey aaur kya Doon mai dil ke sivaay, tumko hamaari umar lag jaaye pic.twitter.com/q3fBPt6WRw
— Arun Pandey (@ArunPandey99) July 7, 2018
एक यूजर ने अनुष्का के फेस रिएक्शन की तरफ ध्यान खींचने वाला कमेंट किया तो एक और यूजर ने लिखा कि वह भी इस बात को नोटिस कर रही थी। एक यूजर ने विराट के रिएक्शन की तरफ भी ध्यान दिलाया। लवीना हरजानी नाम की यूजर ने लिखा कि शादी के बाद अक्सर ऐसे लुक्स हो जाते हैं। कुछ लोगों ने अनुष्का और विराट के चेहरे के भाव देख चुटकुले भी गढ़ दिए। डॉक्टर ज्ञानेंद्र साहपत नाम के यूजर ने लिखा कि अनुष्का शर्मा ने विराट को देखा, अगर एक गृहणी इस जगह होती तो उसका मतलब होता- ‘तू घर चल, बताती हूं’। योगेश यादव नाम के यूजर ने एक जोक मारा। नवनीत नाम के यूजर ने लिखा, ”अनुष्का सोच रही हैं कि उनके जन्मदिन पर क्या होगा, कहां कहां केक लगेगा।”
Anushka’s face reaction
— RAINA’S Preetha (@PreethaRaina3) July 7, 2018
I was seeing the same
— GayathriRaina (@gayathri170) July 7, 2018
Shaadi k bad aksar aise looks ho jate h#anushka
— Lavina Harjani (@LavinaHarjani3) July 7, 2018
Anushka to Virat, (a common wify expression at some comment by husband) “Tu ghar chal batati hu” Lag gayi bechare Virat ki.
— Dr. Gyanender Sahpat (@sahpathi) July 9, 2018
Happy birthday @msdhoni
Anushka: meko bhi chahiye cake
Virat: chup raho Varna mahi Bhai daantenge.
Anushka: ok— Yogesh Yadav (@yadavyogesh4532) July 8, 2018
Anushka is thinking what will happen on her birthday…Kahan kahan cake lagega
— navneet (@navmoni) July 8, 2018