Most Sixes by Indian Batsman in 2025: भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2025 काफी खास रहा है। इस साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025, एशिया कप की ट्रॉफी जीतने के अलावा भारत को कई युवा सितारे भी मिले जो भविष्य में टीम इंडिया के लिए महान खिलाड़ी भी बन सकते हैं। अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या और तिलक वर्मा समेत कई खिलाड़ी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

मुंबई इंडियंस 4, KKR के 3; भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी

अब अगर साल 2025 में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करें तो इस लिस्ट में भी यही नाम शुमार हैं। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिषेक शर्मा इस खास लिस्ट में नंबर 1 पर हैं और उनके व दूसरे नंबर पर मौजूद वैभव सूर्यवंशी के बीच काफी अंतर है। अभिषेक शर्मा इस साल ओवरऑल दुनियाभर में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं।

2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय (टी20)

  • अभिषेक शर्मा: 108 (40 पारी)
  • वैभव सूर्यवंशी: 60 (17 पारी)
  • सूर्यकुमार यादव: 54 (40 पारी)
  • प्रियांश आर्या: 41 (28 पारी)
  • तिलक वर्मा: 41 (31 पारी)

2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के 5 बल्लेबाज (टी20)

  • करनबीर सिंह: 122 छक्के, 32 पारी (ऑस्ट्रिया)
  • निकोलस पूरन: 113 छक्के, 58 पारी (LSG, MI NY, MIE, TKR)
  • अभिषेक शर्मा: 108 छक्के, 40 पारी (भारत, पंजाब, SRH)
  • साहिबजादा फरहान: 106 छक्के, 45 पारी (पाकिस्तान)
  • डेवाल्ड ब्रेविस: 98 छक्के, 39 पारी (साउथ अफ्रीका)

स्मृति मंधाना से आगे निकलीं जेमिमा रोड्रिग्स, श्रीलंका के खिलाफ की मिताली राज के रिकॉर्ड की बराबरी

यह लिस्ट अभी तक इस साल खेले गए मुकाबलों की है। अब इस साल यह सभी खिलाड़ी कोई भी टी20 मुकाबला नहीं खेलेंगे। 24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत होगी जो 50 ओवर का टूर्नामेंट है। इसलिए यह लिस्ट लगभग-लगभग फाइनल ही इस साल के अंत तक रहने वाली है। अभिषेक शर्मा लंबे समय से टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भी नंबर एक के बल्लेबाज बने हुए हैं।