भारत के कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई मैचों की कमेंट्री की है। इनमें कई ऐतिहासिक मैच भी शामिल हैं। हालांकि बुधवार को उन्होंने एक ऐसे मैच की कमेंट्री की जो बहुत मजेदार था। यह मैच मैदान पर नहीं बल्कि दरिया पर खेला जा रहा है। यह वीडियो और आकाश चोपड़ा की कमेंट्री दोनों ही फैंस को काफी पसंद आ रही है।
पानी के बीच खेला गया मुकाबला
यह अनोखा मैच पानी के बीचों बीच खेला जा रहा था। यहां बल्लेबाजी कर रही टीम को एक गेंद में दो रन चाहिए थे। गेंदबाज और बल्लेबाजी जमीन पर थे जबकि उनके बीच सिर्फ पानी था। गेंद ने गेंद डाली को वह पानी में गिरके बल्लेबाज के बल्ले पर लगी। गेंद को खेलते ही बल्लेबाज रन लेने पानी में तैरने लगा। वहीं फील्डर भी पानी में गेंद को रोकने की कोशिश करने लगे। एक फील्डर ने पानी से गेंद को विकेटकीपर की ओर खेल दिया। यह पूरा नजारा बड़ा ही मजेदार था। वहीं आकाश चोपड़ा ने अपने अंदाज में इसकी कमेंट्री की।
फैंस को काफी पसंद वीडियो
फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आए। लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन दिए। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘यहां टॉस जीतकर पहले तैरना चुना जाता है।’ वहीं कुछ ने कहा कि फील्डिंग से बेहतर है स्वीमिंग। कुछ इसे गांव की जिंदगी में मजे करार दिया। कई अन्य यूजर्स ने आकाश चोपड़ाकी कमेंट्री की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस पूर्व खिलाड़ी की कमेंट्री से सबसे मजेदार है।