WWE स्टार महिला रेसलर शार्लोट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने अपने दोस्तों के साथ नो-मेकअप (मेकअब के बिना) फोटोशूट कराया है। उन्होंने ऐसा ट्रोल्स को जबाव देने के लिए किया। फोटो में शार्लोट के साथ रिया रिप्ले, बियांका बेलेर, कार्मेला, डाना ब्रुक, आईओ शिराई और रूबी रायट हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल्स शार्लोट को बदसूरत कह कर ट्रोल कर रहे थे। शार्लोट ने पिछले साल नवंबर में हैल इन ए सैल में अपनी प्रतिद्वंद्वी Bayley की चुनौती तोड़ दी थी। वे 10 बार स्मैकडाउन चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला रेसलर बनी थीं।
फोटोशूट कराने के बाद शार्लोट ने एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर कहा गया कि मैं एक आदमी की तरह दिखती हूं। मैं बदसूरत हूं। मैं मोटी हू्ं। मेरी कोई उपलब्धि नहीं है। मैं केवल अपने अंतिम नाम के कारण सफल हूं।’’ पिछले साल शार्लोट भारत दौरे पर आई थीं। तब उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन से डांस के कुछ स्टेप्स भी सीखे थे। यही नहीं उन्होंने भांगड़ा की भी क्लास ली थी। शार्लोट फ्लेयर का वास्तविक नाम एश्ले एलिजाबेथ फ्लेहर है।
शार्लोट ने आगे कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर लोगों ने यह भी कहा कि मैं प्लास्टि की तरह दिखती हूं। 33 साल की उम्र में मैं पहली बार खुद में आत्मविश्वास, सेक्सी, मजबूत और रानी की तरह महसूस कर रही हूं। मेरे पास अच्छे और बुरे दिन दोनों हैं, लेकिन असुरक्षित लोगों को आत्मविश्वास महसूस करने के लिए दूसरों को नीचा दिखाना पड़ता है। दूसरों की राय अपनी सफलता में नहीं आने देना चाहिए। हम सब अपने आम में एक सुपरस्टार हैं।’’
शार्लोट के इस जबाव के बाद ट्रोलर शांत हो गए। सोशल मीडिया पर अब शार्लोट की तारीफ हो रही है। एक फैन ने लिखा- आप अंदर और बाहर दोनों से सुंदर हैं। सभी आपसे प्यार करते हैं। मुझे खुशी है कि आप अंत में खुद को रानी मान रही हैं। एक अन्य फैन ने लिखा- आप सुंदर हैं। हमें आप पर गर्व है।