UPSSSC Lekhpal Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एडमिट कार्ड ड़ाउनलोड कर सकते हैं। लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को किया जाएगा।

हालांकि अभी एडमिट कार्ड जारी करने की आधिकारिक डेट नहीं घोषित की गई है। पहले इस परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2022 को किया जाना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते आयोग ने परीक्षा को स्थगित कर नई तिथि जारी की थी। जारी नई तिथि के अनुसार इस परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को किया जाना है। पीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य हैं।

वहीं मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को 19 जून 2022 से बढ़ाकर 24 जुलाई 2022 कर दिया था। आयोग ने इस संबंध में नोटिस भी जारी किया था। मुख्य परीक्षा के लिए शाॅर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का रिजल्ट 5 मई 2022 को घोषित किया गया था।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राजस्व लेखपाल के कुल 8085 रिक्त पदों को भरा जाएगा। मुख्य परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

How to Download UPSSSC Lekhpal Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
3.यहां मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।