UPSSSC Forest Guard Answer Key 2022 Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन और वन्य जीवन रक्षक भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के जरिए इसे चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त 2022 को किया गया था।

जारी प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थी 30 अगस्त 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड के जरिए निर्धारित अंतिम तिथि तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि निर्धारित लास्ट डेट के बाद आने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

बता दें कि परीक्षा का आयोजन राज्य के 27 जिलों में निर्धारित केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा जारी गाइडलाइंस के तहत किया गया था। इस परीक्षा के जरिए 655 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें 596 रिक्तियां वन रक्षक के लिए हैं और 59 वन्यजीव रक्षक पदों के लिए हैं।

How to Check UPSSSC Forest Guard Answer Key 2022: ऐसे चेक करें आंसर-की

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए विज्ञापन संख्या-05-परीक्षा/2019, वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) के लिंक पर क्लिक करें।
-अब दिए गए लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज कर लाॅगिन करें।
-आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और यदि आपत्ति हो तो दर्ज कराएं।