Union Public Service Commission (UPSC) ने Indian Forest Service Exam (Main) 2018 का कट ऑफ जारी कर दिया है। अभ्यर्थी इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। Indian Forest Service (IFS) में परमानेंट बेसिस पर भर्तियां होनी हैं। UPSC IFS exam 2018 के अभ्यर्थी कटऑफ upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें UPSC IFS exam 2 से 10 दिसंबर 2018 तक चले थे। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कट ऑफ ऑनलाइन देखने का तरीका। विजिट करें वेबसाइट upsc.gov.in पर। होम पेज से ‘Examination’ टैब में से ‘Active Examination’ सिलेक्ट करें। ‘Active Examination’ में से “Indian Forest Service (Main) Examination, 2018” लिंक पर क्लिक करें। सबसे आखिर में स्क्रॉल करें।
स्क्रॉल करने के बाद आपको “Cut-off Marks- PDF icon ifs-2018-cutoff-english.pdf” लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद पीडीएफ फाइल खुलेगी। इसी फाइल में से आप कट ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं। कुल 1400 मार्क्स की परीक्षा में से सामान्य वर्ग के लिए कट ऑफ मार्क्स 669, ओबीसी के लिए 596, SC के लिए 595, ST के लिए 587, PwBD-2 के लिए 541 और PwBD-3 के लिए कट ऑफ मार्क्स 447 है। कट ऑफ मार्क्स के साथ ही UPSC ने कैंडिडेट्स भी रेकमेंड किए हैं।
देखिए पूरी लिस्ट
