UPSC Engineering Service Main Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों UPSC Engineering Service Main Examination 2022 में भाग लिया था, वह‌ अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC ESE 2022 Date: इस तारीख को हुई थी परीक्षा

आयोग द्वारा इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा 26 जून 2022 को आयोजित की गई थी। ‌ इससे पहले प्रिलिमनरी परीक्षा 20 फरवरी को हुई थी और इसका रिजल्ट 30 मार्च को जारी किया गया था। मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को डीटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) भरना होगा। यह फॉर्म आयोग की वेबसाइट पर 5 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक उपलब्ध रहेगा। ‌

How to download UPSC Engineering Service Main Exam 2022 Result

स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 फिर होम पेज पर दिख रहे ‘Whats New’ सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3: इसके बाद ‘Written Result: Engineering Services (Main) Examination, 2022’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब आपके सामने इंजीनियरिंग सर्विसेज मेन्स एग्जाम 2022 रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा।

स्टेप 5: अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम चेक कर सकते हैं।

UPSC ESE Notification 2022: इतने पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से सिविल इंजीनियरिंग कैडर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 247 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 22 सितंबर से 12 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।