UPSC IAS Mains Exam 2022 Admit Card Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने UPSC CSE Prelims 2022 में सफलता हासिल की है, वह‌ अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 16 सितंबर से 25 सितंबर 2022 तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 से 5 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। इससे पहले आयोग द्वारा प्रिलिमनरी परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की गई थी और इस परीक्षा का परिणाम 22 जून 2022 को घोषित किया गया था।

How to download UPSC CSE Main 2022 Admit Card

स्टेप 1: सबसे पहले आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: फिर ‘e-Admit Cards for Various Examinations of UPSC’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद ‘Civil Services (Main) Examination, 2022’ के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन आईडी / रोल नंबर और जन्मतिथि भरें फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 5: अब आप UPSC CSE Main Admit Card 2022 डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ‌ इस प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) के तहत 1011 पद और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) के तहत 151 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 2 फरवरी से 22 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट चेक कर सकते हैं।