UPSC CDS II Admit Card 2022:‌ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज‌ (CDS) II एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने UPSC CDS II Exam 2022 के लिए आवेदन किया था, वह‌ अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जाम 4 सितंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन मिलिट्री एकेडमी में 100 पद, इंडियन नेवल एकेडमी में 22 पद, एयरफोर्स एकेडमी में 32 पद और ऑफिसर्स ट्रेंनिंग एकेडमी में 185 पद सहित कुल 339 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download UPSC CDS II Examination 2022 Admit Card

स्टेप 1: सबसे पहले आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: फिर ‘e-Admit Cards for Various Examinations of UPSC’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद Combined Defence Services Examination (II), 2022′ के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन आईडी / रोल नंबर और जन्मतिथि भरें फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 5: अब आप UPSC CDS II Admit Card 2022 डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जाम में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित से 300 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। हालांकि, ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में एडमिशन के लिए केवल अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान का पेपर देना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।