UKPSC PCS Exam 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) संयुक्त राज्य (सिविल) ऊपरी अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा के लिए संशोधित तिथि जारी की है। अब मुख्य परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर 2022 से किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी परीक्षा तिथि की जानकारी कर सकते हैं।

बता दें कि पहले इस परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2022 और 23 अगस्त 2022 को किया जाना था। जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार अब मुख्य परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर 2022 से 17 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी करने की सूचना जल्द ही आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 3 अप्रैल 2022 को किया गया था। रिजल्ट 26 मई 2022 को घोषित किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

आवेदकों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के लिए किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

How To Check UKPSC PCS Mains Exam Date: ऐसे चेक करें परीक्षा कार्यक्रम

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए उत्तराखंड संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021′ के लिंक पर क्लिक करें।
-मुख्य परीक्षा का संशोधित शेड्यूल आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।