UGC NET June Exam Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) 2019 के लिए एडमिट कार्ड या हॉल टिकट आज 15 मई, 2019 को आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर जारी किये जाएंगे। UGC NET की परीक्षा अब NTA द्वारा आयोजित की जाती है। NTA ने एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा तो कर दी है, लेकिन समय का जिक्र नहीं किया गया है। परीक्षा के एडमिट कार्ड आज शाम तक वेबसाइट पर जारी होने की संभावना है।

NTA UGC NET एडमिट कार्ड 2019 कैसे डाउनलोड करें: अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र इन स्‍टेप्स को फॉलो करें।
स्‍टेप 1: सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाएं।
स्‍टेप 2: होमपेज पर दिख रहे UGC NET June 2019 लिंक पर क्लिक करें।
स्‍टेप 3: आपको एक नए पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा। यहां अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर का उपयोग करके लॉग-इन करें।
स्‍टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्‍क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और एक कॉपी का प्रिंट आउट ले लें।

UGC NET या NTA NET का आयोजन 20, 21 तथा 24 से 28 जून, 2019 को दो शिफ्टों में किया जाएगा। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम की शिफ्ट 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।