TNPSC Group 4 Hall Ticket 2022: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी TNPSC की आधिकारिक साइट tnpsc.gov.in के के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2022 को किया जाएगा।

इस भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप4 के कुल 7301 रिक्त पदों को भरा जाएगा। तमिल नायडू मंत्रिस्तरीय सेवा, तमिल नायडू न्यायिक मंत्रिस्तरीय सेवा, तमिल नायडू सचिवालय सेवा, तमिल नायडू विधान सभा सचिवालय सेवा, तमिल नायडू स्लम क्लीयरेंस बोर्ड गैर-तकनीकी अधीनस्थ सेवा, तमिल नायडू हाउसिंग बोर्ड अधीनस्थ सेवा में रिक्तियों को भरा जाएगा।

इन विभागों में ग्राम प्रशासनिक अधिकारी अधिकारी, कनिष्ठ सहायक (गैर-सुरक्षा), कनिष्ठ सहायक (सुरक्षा), बिल कलेक्टर ग्रेड- I, फील्ड सर्वेयर, ड्राफ्ट्समैन, टाइपिस्ट और स्टेनो-टाइपिस्ट (ग्रेड- III) सहित विभिन्न रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी।

यह भर्ती संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2022 ग्रुप 4 के तहत निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 मार्च 2022 से 29 अप्रैल 2022 तक चली थी। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। कुल पदों के लिए 10वीं और कुछ पदों के लिए 12वीं पास अधिकतम शैक्षणिक योग्यता मांगी गई थी। वहीं आवेदक की अधिकतम उम्र 32 वर्ष निर्धारित की गई थी।

TNPSC Group 4 Hall Ticket 2022 How to Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए TNPSC Group 4 Hall Ticket 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।