आप चाहे किसी भी फील्ड में हो, अगर आप हर रोज एक काम करते हैं तो आप नौकरी या बिजनेस में अच्छी तरक्की कर सकते हैं और ये काम है किताब पढ़ना। किताब पढ़ने से सिर्फ किस चीज के बारे में जानकारी ही नहीं मिलती बल्कि इससे कई अन्य फायदे भी होते हैं। किताब पढ़ने से आपके दिमाग का विकास होता है और आपकी कई दिक्कतें दूर होती है। आइए जानते हैं किताब पढ़ने के क्या क्या फायदे होते हैं।

बोलने की क्षमता बढ़ती है- किताब पढ़ने से आप में एक बेहतर कम्युनिकेटर की विशेषताएं बन जाती है और यह हर जगह आपकी मदद करता है। आप ऑफिस में दूसरों पर अपना प्रभाव तभी जमा पाएंगे जब आपकी कम्नुनिकेशन शैली अच्छी होगी। इससे आप अपने विचारों को और बेहतर तरीके से प्रकट कर पाएंगे।

सोचने की शक्ति बढ़ती है- किताब पढ़ने से आपकी कल्पनाशीलता और सोच का दायरा बढ़ता है। आप जितना ज्यादा पढ़ेंगे, आप उतनी परिपक्वता व विस्तार के साथ ज्यादा सोच पाएंगे। आपका ज्ञान बढ़ेगा। इसके अलावा इससे आपकी एकाग्रता भी बढ़ती है।

तनाव कम होता है- किताब पढ़ने की आदत आपका तनाव दूर होता है। जब तक आपका दिमाग टेंशन व तनाव में होगा, वह रचनात्मक तरीके से नहीं सोच पाएगा। इसकी वजह से आपके पास अच्छे सुझावों की कमी होगी। तनाव होने से और भी कई नुकसान होते हैं, इसलिए यह आदत आपकी बीमारियों से बचाती है।

तेज होती है याददाश्त- जब आप कोई भी किताब पढ़ते हैं तो उसके बहुत से किरदार, उनकी पृष्ठभूमि, उनकी ख्वाहिशें व इतिहास होता है। इन सबके सामने आने के बाद आप असल जिंदगी की बहुत से घटनाओं को इनसे जोड़कर देखने लगते हैं। किसी चीज़ को याद रखने की क्षमता विकसित करने का ये अच्छा तरीका है।

जानकारी बढ़ती है- जब आप किताब पढ़ते हैं तो उसमें कई तरह के रिसर्च या अनुभव लिखे होते हैं, इससे आपको कई तरह की जानकारी मिलती है जो कि यह आपकी हर समय मदद करती है।