नींद पूरी नहीं होने के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं होती है और इंसान मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से अस्वस्थ हो जाता है। इसलिए जापान की एक कंपनी अपने कर्मचारियों को सोने के लिए पैसा देती है। ऐसा वो इसलिए भी करते हैं क्योंकि उनका मानना है कि यदि कर्मचारी पर्याप्त नींद लेंगे तो काम में उनका मन ज्यादा लगेगा और उनका प्रदर्शन भी बेहतर होगा। जापान की कंपनी क्रेज़ी इंक अपने कर्मचारियों को कम से कम पांच दिन 6 घंटे सोने के लिए अवार्ड देती है और यह अवार्ड एक वेडिंग ऑर्गेनाइजर ऑर्गेनाइज करते हैं। कंपनी एक मोबाइल ऐप के जरिए अपने कर्मचारियों की नींद को ट्रैक करती है।
कर्मचारियों को हर साल 64000 येन(570$) मिलता है जिसे वो अपने कैफेटेरिया में इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि ये बात भारतीय कर्मचारियों के लिए एक झटके वाली बात है। एक जापानी फूड मेकर द्वारा हाल के एक सर्वेक्षण में पाया गया कि 20 की उम्र के लगभग 4,300 लड़कों और लड़कियों ने यह शिकायत की है कि वे अपनी नींद से असंतुष्ट है। वहीं एक सर्वे के अनुसार इस बात का भी पता लगा कि भारतीय हर रात 6.55 घंटे की नींद लेते हैं।
क्रेज़ी इंक अपने कर्मचारियों को एक्सरसाइज और खाने की स्वस्थ आदतें भी प्रदान करती है। इस कंपनी से बाकि देशों की कंपनी को भी कुछ सीख लेनी चाहिए क्योंकि यदि आपका कर्मचारी स्वस्थ रहेगा तब ही काम में उनका प्रदर्शन भी बेहतर होगा। व्यस्त होने और काम का अपने प्रेशर लेने के कारण लोग अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते हैं जो उनके स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।