SSC Stenographer Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने (SSC) स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी 2019 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी SSCकी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी नतीजे चेक कर सकते हैं।

बता दें कि 7 अप्रैल 2022 को हुए स्किल टेस्ट के फाइनल रिजल्ट घोषित किए गए हैं। सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के 26 पदों और स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के 473 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

SSC Stenographer Result 2022 How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Stenographer Grade ‘C’ and ‘D’ Examination 2019 – Declaration of Final Result के लिंक पर क्लिक करें।
3.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
4.अब चेक करें और डाउनलोड करें।