स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D की लिखित परीक्षा के परिणाम 21 नवंबर, 2017 को जारी कर दिए थे। वहीं आयोग ने बुधवार को परीक्षार्थियों के मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। सभी परीक्षार्थी अपने मार्क्स आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें नतीजों की घोषणा बीते 21 नवंबर को हुई थी। स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D की लिखित परीक्षा बीते 11-09-2017 से 14-09-2017 के बीच हुई थी। इसमें क्वॉलिफाई करने वाले परीक्षार्थी, स्किल टेस्ट देंगे। नतीजे घोषित होने के बाद अब मार्क्स जारी किए जा चुके हैं। वहीं स्किल टेस्ट का शेड्यूल भी जल्द ही जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वह एसएससी की वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें, ताकि समय रहते अपना शेड्यूल देख सकें।

अब आपको स्किल टेस्ट से जुड़ी जरूरी बातें बताते हैं। स्किल टेस्ट का मीडियम(भाषा) उम्मीदवारों को चुनना होगा। इसके लिए उन्हें एक फॉर्म भरना होगा। वहीं अगर उम्मीदवार अपने लिए स्किल टेस्ट का कोई मीडियम नहीं चुनते हैं तो उन्हें यह अंग्रेजी भाषा में देना होगा। इसके अलावा सिलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को अंग्रेजी और हिंदी, दोनों भाषाओं में प्रोफिशिएंट होना होगा। ऐसा नहीं होने पर उनका प्रोबेशन एक्सटेंड नहीं किया जाएगा। बहरहाल, अब जानते हैं कैसे आप अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें मार्क्स
Step 1: ssc.nic.in पर जाएं
Step 2: होम पेज पर ‘स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D मार्क्स’ के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
Step 3: नया वेबपेज खुलेगा, मार्क्स देखने के लिए लिंक पर फिर से क्लिक करें
Step 4: पीडीएफ फाइल में परीक्षार्थियों के रोल नंबर, नाम और मार्क्स हैं
Step 5: अपने मार्क्स चेक करें, जरूरत हो तो प्रिंटआउट निकाल लें