SSC Delhi Police Constable Driver Notification 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी योग्य उम्मीदवार SSC Delhi Police Constable Driver Recruitment 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 29 जुलाई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू की गई है।

Delhi Police Constable Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल ड्राइवर के 1411 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 604 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 142 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 353 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 262 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 50 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

Delhi Police Constable Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आयु 21 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा उम्मीदवार 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Delhi Police Constable Driver Exam 2022: ऐसे होगा चयन
कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार Delhi Police Driver Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 29 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।