SSC CGL 2018 Notification Date: SSC CGL का नोटिफिकेशन 5 मई 2018 को जारी हो सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 4 हजार पदों पर भर्ती होगी। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 मई 2018 होगी। SSC CGL Tier-1 परीक्षा 25 जुलाई से 20 अगस्त 2018 के बीच होगी। वहीं SSC CGL Tier-2 परीक्षा 27 से 30 नवंबर 2018 के बीच होगी। Tier-3 परीक्षा का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। आइए अब जानते हैं आवेदन करने के लिए आपके पास किन योग्यताओं का होना अनिवार्य है।
SSC CGL परीक्षा के लिए आवेदक का न्यूनतम ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। जो छात्र ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आयु सीमा भी निर्धारित है। 20 से 30 वर्ष तक की उम्र के व्यक्ति SSC CGL के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा नियम से छूट मिलेगी। सिर्फ भारतीय नागरिक ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का पे-स्केल उनके ग्रेड के हिसाब से मिलेगा। कुल 5 विभिन्न ग्रेड पे हैं जिनके आधार पर कर्मचारियों को वेतन मिलता है।
उम्मीदवारों का चयन 4 टियर परीक्षा के बाद होगा। SSC CGL Tier-1 और SSC CGL Tier-2 ऑनलाइन होगा। SSC CGL Tier-3 लिखित परीक्षा होगी। वहीं SSC CGL Tier-4 कम्प्यूटर बेस्ड प्रोफिशिएंसी टेस्ट होगा। अंतिम सिलेक्शन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आप SSC CGL नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कर सकते हैं।