RSMSSB VDO Mains Answer Key 2022: राजस्थान अधीनस्थ मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा (RSMSSB VDO Mains Exam 2022) की प्रोविजनल आंसर-की (RSMSSB VDO Mains Answer Key 2022) जारी कर दी है। अभ्यर्थी RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई 2022 को किया गया था।
आंसर-की के साथ बोर्ड ने प्रश्न पत्र भी जारी कर दिया है। अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा प्रोविजनल आंसर-की पर 15 जुलाई 2022 से 17 जुलाई 2022 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज कराने का लिंक कल एक्टिव किया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी को प्रति प्रश्न 100 रूपए शुल्क का भुगतान करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
बता दें कि ग्राम विकास अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2021 और 28 दिसंबर 2021 को किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 12 अप्रैल 2022 को घोषित किया गया था।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्राम विकास अधिकारी के कुल 3896 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर 2021 से 9 अक्टूबर 2021 तक चली थी।
RSMSSB VDO Mains Answer Key 2022 How to Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Login सेक्शन में जाएं।
-यहां मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और डाउनलोड करें।