RSMSSB Computer Final Result 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने संगणक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर घोषित किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। कुल 229 अभ्यर्थियों का फाइनल चयन किया गया है।

संगणक भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 दिसंबर 2021 को किया गया था। रिजल्ट 25 फरवरी 2022 को घोषित किया गया था। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार गैर अनुसूचित क्षेत्र के 220 और अनुसूचित क्षेत्र के 30 रिक्त पदों के लिए वरीयता के आधार पर दो गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। गैर अनुसूचित क्षेत्र के 220 पदों पर 213 और अनुसूचित क्षेत्र के 30 रिक्त पदों पर 16 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। बोर्ड ने अंतिम रिजल्ट के साथ श्रेणीवार कट आफ सूची भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है।

RSMSSB Computer Final Result 2022 How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Result सेक्शन में जाएं।
3.यहां Computor 2021 : Recommendation of Finally Selected Candidates के लिंक पर क्लिक करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब उसे चेक करें।