आरआरबी ग्रुप डी के तहत होने वाली भर्ती के लिए जब आवेदन मांगे गए तो देशभर के अलग अलग हिस्सों से युवाओं ने आवेदन किया। इस भर्ती प्रक्रिया से एक लाख से ज्यादा पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसके लिए 2 करोड़ से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया। आवदेन करने वाले कैंडिडेट्स को अब अपने एग्जाम के लिए जारी होने वाले एडमिट कार्ड का इंतजार है। सबसे पहली सीबीटी 1 आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले नोटिफिकेशन जारी करके बताया जाएगा कि एग्जाम कब होना है। इसके साथ ही कैंडिडेट्स की डिटेल्स चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

इसके एग्जाम की प्रक्रिया भी लगभग वैसी ही होगी जैसी की आरआरबी एनटीपीसी की थी। सबसे पहले एग्जाम की तारीख जारी करना और उसके बाद एग्जाम से करीब 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होगा। RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates 2021: CHECK HERE

UPSC: मां की सलाह के बाद पहले ही प्रयास में पाई यूपीएससी एग्जाम में 16वीं रैंक

Live Updates
07:48 (IST) 11 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: सबसे पहले एक्टिव होगा यह लिंक

RRB Group D एग्जाम में भाग लेने वाले कैंडेट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। इसके बाद कैंडिडेट्स के लिए एडमिटा कार्ड जारी किए जाएंगे।

07:20 (IST) 11 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इन कैंडिडेट्स का जारी होगा एडमिट कार्ड

वे उम्मीदवार ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे जिन्होंने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था। उम्मीदवार का एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो सकता है।

06:41 (IST) 11 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: स्थगित कर दिए गये थे एग्जाम

RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही घोषित की जा सकती है। इससे पहले यह एग्जाम जून माह में होना था परंतु कोरोना महामारी की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया थ।

06:03 (IST) 11 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: एग्जाम में इन चीजों की होगी जरूरत

RRB Group D एग्जाम में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि एग्जाम सेंटर पर देर से पहुंचने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

22:31 (IST) 10 Sep 2021
RRB Group D में इतने पदों पर होगी भर्ती

RRB Group D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

22:04 (IST) 10 Sep 2021
RRB Group D में इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे के RRB Group D की परीक्षा के माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर चयन होगा।

21:38 (IST) 10 Sep 2021
RRB Group D में गणित के महत्वपूर्ण टॉपिक्स

नंबर सिस्टम,

परसेंटेज,

BODMAS,

LCM-HCF,

सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट,

अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक

21:12 (IST) 10 Sep 2021
RRB Group D में चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा इतना वेतनमान

RRB Group D के एग्जाम में कैंडिडेट्स का चयन CBT , PET, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के बाद किया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए वेतनमान दिया जाएगा।

20:28 (IST) 10 Sep 2021
RRB Group D में आयेंगे इतने प्रश्न

RRB Group D एग्जाम में सभी विषयों से कुल 100 प्रश्न आयेंगे। इन सवालों को हल करने के लिए कैंडिडेट्स को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। यह एग्जाम कई भाषाओं में आयोजित किया जाएगा।

19:47 (IST) 10 Sep 2021
RRB Group D एग्जाम के लिए इतने कैंडिडेट्स ने कराया है रजिस्ट्रेशन

RRB ने 12 मार्च 2019 को RRB Group D लेवल 1 भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी की थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1,03,769 पदों पर भर्ती की जानी है। RRB Group D Exam के लिए लगभग 2.5 करोड़ कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था

19:05 (IST) 10 Sep 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार आवश्यक विवरण के साथ apprenticeshipindia.org पर आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के समय अपना चिकित्सा प्रमाण पत्र भी लाना होगा।

18:28 (IST) 10 Sep 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ऐसे होगा चयन

कक्षा 10 की परीक्षा में प्राप्त अंकों को 50% वेटेज देकर उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों को समान महत्व दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

17:43 (IST) 10 Sep 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आवेदन के लिए होनी चाहिए इतनी आयु

इन पदों पर आवेदन करने के लिए 1 जुलाई, 2021 तक उम्मीदवारों की आयु कम से कम 15 वर्ष और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पदों के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना को पढ़ लें।

17:08 (IST) 10 Sep 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आवेदन के लिए होनी यह योग्यता

अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स पास किया हो। शैक्षिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटफिकेशन देखें।

16:23 (IST) 10 Sep 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में इन पदों के लिए है अप्रेंटिस का मौका

स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) – 15

स्टेनोग्राफर (हिंदी) – 15

फिटर – 125

इलेक्ट्रीशियन – 40

वायरमैन – 25

इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक – 06

आरएसी मैकेनिक – 15

वेल्डर – 20

प्लम्बर – 04

पेंटर – 10

मशीनिस्ट – 05

टर्नर – 05

शीट मेटल वर्कर – 05

ड्राफ्टमैन / सिविल – 04

गैस कटर – 20

ड्रेसर – 02

डेंटल लैब टेक्नीशियन – 02

फिजियोथेरेपी तकनीशियन – 02 आदि

15:49 (IST) 10 Sep 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में इतने पद हैं रिक्त

SECR ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट – secr.indianrailways.gov.in पर विभिन्न ट्रेडों जैसे COPA, स्टेनोग्राफर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन आदि के तहत 432 अपरेंटिस की भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है।

15:13 (IST) 10 Sep 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में अप्रेंटिस के पदों पर मौका

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) बिलासपुर डिवीजन में ट्रेड अप्रेंटि के रूप में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 11 सितंबर 2021 से शुरू होंगे और 10 अक्टूबर 2021 को समाप्त होंगे। उम्मीदवार apprenticeshipindia.org के माध्यम से आवेदन करना होगा।

14:39 (IST) 10 Sep 2021
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के लिए जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के महत्वपूर्ण टॉपिक्स

एनालॉजी,

डाटा सफिशिएंसी,

सिलाजिस्म,

कोडिंग-डिकोडिंग,

रिलेशनशिप

14:12 (IST) 10 Sep 2021
कोरोना की वजह से स्थगित कर दिया था एग्जाम

देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

13:40 (IST) 10 Sep 2021
आरआरबी ग्रुप डी के एडमिट कार्ड पर जरूर कर लें ये काम

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

13:08 (IST) 10 Sep 2021
कोंकण रेलवे में अप्लाई करने के लिए इन दस्तावेजों का होना जरूरी

भले ही इन पदों पर नियुक्ति के लिए कोई एग्जाम ना हो, लेकिन कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है. इन दस्तावेजों को लेकर ही इंटरव्यू देने के लिए उम्मीदवार जा सकते हैं. सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास फुलटाइम इंजीनियरिंग डिग्री बीई/बी. Tech (सिविल) AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से 60% अंको के साथ होने चाहिए. इसके साथ ही दो साल का काम का एक्सपीरियंस होना भी जरूरी है.

12:41 (IST) 10 Sep 2021
कोंकण रेलवे में इतनी मिलेगी सैलरी

दोनों ही पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 सितंबर, 2021 को 25 साल होना जरूरी है। अगर सैलरी की बात करें तो सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35 हजार प्रतिमाह दिया जाएगा. वहीं जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 30 हजार रुपए प्रतिमाह देने की बात कही गई है।

12:00 (IST) 10 Sep 2021
रेलवे में इन पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा

इस नौकरी के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की आयु की बात करें तो सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 30 साल तो वहीं जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पद के लिए 25 साल के अभ्यार्थी इसके लिए एलिजेबल माने जाएंगे।

11:16 (IST) 10 Sep 2021
जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के भी भरे जाने हैं 7 पद

जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के लिए सात वैकेंसी उपलब्ध हैं. इन दोनों ही पदों पर ओबीसी के लिए 5 वैकेंसी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए दो वैकेंसी उपलब्ध है. यहां जनरल कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए नौकरी का कोई मौका नहीं है।

10:36 (IST) 10 Sep 2021
रेलवे में 7 सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर होनी है भर्ती

आरसीएल की आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर इस नौकरी से जुड़ी सभी अहम जानकारियां शेयर की गई है. नोटिफिकेशन में मांगी जानकारी के अनुसार सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के लिए सात लोगों की जरूरत है।

10:04 (IST) 10 Sep 2021
रेलवे में निकलीं नौकरी, बिना एग्जाम होगी भर्ती

भारतीय रेलवे की कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) में कुछ वैकेंसी निकली है. कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड को जम्मू और कश्मीर (UT) में संचालित होने वाली USBRL प्रोजेक्ट के लिए कुछ टेक्निकल असिस्टेंट की जरूरत है. जिसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस नौकरी के लिए किसी तरह का कोई एग्जाम नहीं लिया जाएगा.

09:30 (IST) 10 Sep 2021
सभी सब्जेक्ट से पूछे जाएंगे 100 सवाल

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का वक्त मिलेगा। भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

08:57 (IST) 10 Sep 2021
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

08:15 (IST) 10 Sep 2021
जल्द जारी हो सकती है RRB Group D की एग्जाम डेट

देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है।

07:44 (IST) 10 Sep 2021
इतने उम्मीदवारों ने किया है रजिस्ट्रेशन

इतने उम्मीदवारों ने किया है रजिस्ट्रेशन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 12 मार्च 2019 को RRB Group D के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1,03,769 पदों पर भर्ती की जानी है। RRB Group D Exam के लिए लगभग 2.5 करोड़ कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।