RRB Group D Admit Card 2021:  रेलवे में आरआरबी ग्रुप डी के तहत एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होना था लेकिन कोरोना के कारण इसमें लगातार देर होती चली गई। अब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के लिए नोटिफिकेशन आने पर पता चल जाएगा कि एग्जाम कब हैं, क्योंकि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

RRB Group D परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates 2021: CHECK HERE

UPSC: मां की सलाह के बाद पहले ही प्रयास में पाई यूपीएससी एग्जाम में 16वीं रैंक

Live Updates
15:15 (IST) 9 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: स्थगित कर दिए गये थे एग्जाम

कोरोना वायरस महामरी के कारण 31 मई को बोर्ड ने नोटिस जारी कर एग्जाम को स्थगित कर दिया था। इस नोटिफिकेशन में कहा गया था कि कोविड-19 की स्थिति में सुधार होने के बाद एग्जाम से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

14:51 (IST) 9 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: ऐसे होगा कैंडिडेट्स का चयन

आरआरबी ग्रुप डी के पदों पदों पर कैंडिडेट्स का चयन रिटेन एग्जाम, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। जो कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा में पास होंगे, सिर्फ उन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

14:26 (IST) 9 Sep 2021
Konkan Railway भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर भर्ती के लिए 20 सितंबर से 22 सितंबर तक इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जबकि, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर भर्ती के लिए 23 सितंबर से 25 सितंबर तक इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

14:03 (IST) 9 Sep 2021
Konkan Railway भर्ती के लिए योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को काम का भी अनुभव होना चाहिए।

13:28 (IST) 9 Sep 2021
एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

13:02 (IST) 9 Sep 2021
KRCL रेलवे भर्ती 2021

कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन कोंकण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर उपलब्ध है।

12:40 (IST) 9 Sep 2021
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

12:01 (IST) 9 Sep 2021
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में पूछे जाएंगे इतने नंबर के सवाल

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

11:37 (IST) 9 Sep 2021
कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड में मिलेगी इतनी सैलरी

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 35,000 रुपए महीने सैलरी मिलेगी। जबकि, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर सलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 30,000 रुपए महीने सैलरी मिलेगी।

11:02 (IST) 9 Sep 2021
एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

10:35 (IST) 9 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

10:01 (IST) 9 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: स्थगित कर दी गई थी परीक्षा

देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

09:30 (IST) 9 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इस बात का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

09:03 (IST) 9 Sep 2021
कोंकण रेलवे में अप्लाई करने के लिए इन दस्तावेजों का होना जरूरी

भले ही इन पदों पर नियुक्ति के लिए कोई एग्जाम ना हो, लेकिन कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है. इन दस्तावेजों को लेकर ही इंटरव्यू देने के लिए उम्मीदवार जा सकते हैं. सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास फुलटाइम इंजीनियरिंग डिग्री बीई/बी. Tech (सिविल) AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से 60% अंको के साथ होने चाहिए. इसके साथ ही दो साल का काम का एक्सपीरियंस होना भी जरूरी है.

08:29 (IST) 9 Sep 2021
कोंकण रेलवे में इतनी मिलेगी सैलरी

दोनों ही पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 सितंबर, 2021 को 25 साल होना जरूरी है। अगर सैलरी की बात करें तो सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35 हजार प्रतिमाह दिया जाएगा. वहीं जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 30 हजार रुपए प्रतिमाह देने की बात कही गई है।

07:55 (IST) 9 Sep 2021
रेलवे में इन पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा

इस नौकरी के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की आयु की बात करें तो सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 30 साल तो वहीं जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पद के लिए 25 साल के अभ्यार्थी इसके लिए एलिजेबल माने जाएंगे।

07:28 (IST) 9 Sep 2021
जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के भी भरे जाने हैं 7 पद

जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के लिए सात वैकेंसी उपलब्ध हैं. इन दोनों ही पदों पर ओबीसी के लिए 5 वैकेंसी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए दो वैकेंसी उपलब्ध है. यहां जनरल कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए नौकरी का कोई मौका नहीं है।

07:00 (IST) 9 Sep 2021
रेलवे में 7 सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर होनी है भर्ती

आरसीएल की आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर इस नौकरी से जुड़ी सभी अहम जानकारियां शेयर की गई है. नोटिफिकेशन में मांगी जानकारी के अनुसार सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के लिए सात लोगों की जरूरत है।

06:37 (IST) 9 Sep 2021
रेलवे में निकलीं नौकरी, बिना एग्जाम होगी भर्ती

भारतीय रेलवे की कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) में कुछ वैकेंसी निकली है. कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड को जम्मू और कश्मीर (UT) में संचालित होने वाली USBRL प्रोजेक्ट के लिए कुछ टेक्निकल असिस्टेंट की जरूरत है. जिसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस नौकरी के लिए किसी तरह का कोई एग्जाम नहीं लिया जाएगा.

22:28 (IST) 8 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का वक्त मिलेगा। भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

22:15 (IST) 8 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

21:46 (IST) 8 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: चयनित कैंडिडेट्स को मिलेगा इतना वेतनमान

RRB Group D एग्जाम के माध्यम से चयनित कैंडिडेट्स को 18000 रुपए महीने सैलरी दी जाएगी। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाएगा।

21:21 (IST) 8 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: जल्द जारी हो सकती है एग्जाम डेट

देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है।

20:45 (IST) 8 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इतने उम्मीदवारों ने किया है रजिस्ट्रेशन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 12 मार्च 2019 को RRB Group D के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1,03,769 पदों पर भर्ती की जानी है। RRB Group D Exam के लिए लगभग 2.5 करोड़ कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

20:19 (IST) 8 Sep 2021
Railway Recruitment 2021: अप्रेंटिस के रिक्त पदों का विवरण

रेल व्हील फैक्ट्री द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार  फिटर के कुल पदों की संख्या 85 है इनमे से एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 13, एसटी वर्ग के लिए  6, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 23 और अनारक्षित वर्ग के लिए 43 पद रिक्त हैं। मशीनिस्ट के रिक्त पदों की संख्या 31 है इनमे से एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 5 है, एसटी वर्ग के लिए 2 ओबीसी वर्ग के लिए 8 और अनारक्षित वर्ग के लिए रिक्त पदों की संख्या 16 है।  मैकेनिक (मोटर वाहन) के रिक्त पदों की कुल संख्या 8 है। एससी वर्ग और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1- 1 पद आरक्षित है वहीं ओबीसी वर्ग के लिए 2 पद और अनारक्षित वर्ग के लिए 4 पद रिक्त हैं। टर्नर के रिक्त पदों की संख्या 5 हैं। कुल पदों में से एससी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,1 पद आरक्षित हैं। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रिक्त पदों की संख्या 3 है। सीएनसी प्रोग्रामिंग सह-ऑपरेटर (सीओई ग्रुप) के रिक्त पदों की कुल संख्या 23 है। एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3 पद, एसटी वर्ग के लिए 2 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 6 पद और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 12 पद खाली हैं। रिक्त पदों की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

19:50 (IST) 8 Sep 2021
Railway Recruitment 2021: अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rwf.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए दस्तावेजों के साथ 13 सितंबर 2021 को या उससे पहले प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, कार्मिक विभाग, रेल व्हील फैक्ट्री, येलहंका, बैंगलोर-560064 के कार्यालय में आवेदन भेज सकते हैं।

19:16 (IST) 8 Sep 2021
Railway Recruitment 2021: अप्रेंटिस के पद पर ऐसे होगा चयन

चयनित उम्मीदवारों को 12,261 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन उनके द्वारा कक्षा 10 वीं में प्राप्त अंकों और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

18:38 (IST) 8 Sep 2021
Railway Recruitment 2021: अप्रेंटिस के पद पर आवेदन के लिए होनी चाहिए इतनी आयु

रेल व्हील फैक्ट्री के ट्रेड अप्रेंटिस के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

18:09 (IST) 8 Sep 2021
Railway Recruitment 2021: अप्रेंटिस के पदों के लिए होनी चाहिए इतनी योग्यता

उम्मीदवार जो पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। उनके पास संबंधित विषय में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) से नेशनल ट्रेड अपरेंटिस सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

17:32 (IST) 8 Sep 2021
Railway Recruitment 2021: अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि

कुल 192 रिक्तियां हैं और रेल व्हील फैक्ट्री में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर, 2021 है। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की नौकरी के लिए 13 सितंबर तक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।