रेलवे में एक लाख से ज्यादा ग्रुप डी के पदों को भरने के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2019 में ही पूरी हो चुकी थी। इसके साथ ही आरआरबी एनटीपीसी की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है। अब आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट सीबीटी 1 की तारीखों का इंतजार है। एक बार तारीख जारी होने के बाद साफ हो जाएगा कि एग्जाम कब होना है। एग्जाम का शेड्यूल जारी होने के बाद ही पता चल जाएगा कि एडमिट कार्ड कब जारी होंगे।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: आईएएस बनने के लिए छोड़ दी विश्व बैंक की नौकरी, अपने दूसरे प्रयास में पाई सफलता

RRB Group D के एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे जैसे की आरआरबी एनटीपीसी के किए गए थे। एडमिट कार्ड पर कैंडिडेट्स को अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो भी लगाना होगा। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अपने साथ अपना एक फोटो आईडी प्रूफ भी रखना होगा। RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
07:53 (IST) 24 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: स्थगित कर दिए गये थे एग्जाम

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 31 मई से आयोजित किए जाने थे परंतु देश में बढ़ते कोरोना मामलों की वजह से इन्हें स्थगित कर दिया गया था। इसको लेकर रेलवे ने एक नोटिस भी जारी की थी जिसमें कहा गया था कि कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार होने के बाद ही एग्जाम से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

07:21 (IST) 24 Sep 2021
RRB ग्रुप डी के तहत इतने पद पर होगा चयन

भारतीय रेलवे के RRB Group D की परीक्षा के माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर चयन होगा।

06:55 (IST) 24 Sep 2021
इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

06:47 (IST) 24 Sep 2021
यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

06:46 (IST) 24 Sep 2021
यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।