रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वालों के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि नवंबर दिसंबर में यह परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इसके लिए सबसे पहले एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड डिटेल्स चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। एक बार लिंक एक्टिव होने का बाद कैंडिडे्टस अपनी डिटेल्स चेक कर पाएंगे। वही कैंडिडेट्स अपनी डिटेल चेक कर पाएंगे जिनके एप्लीकेशन फॉर्म को स्वीकार किया गया है।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: पहले प्रयास में IPS और दूसरे प्रयास में ही बनें IAS, योगेश पाटिल ने ऐसे पाई कामयाबी

RRB Group D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों को एग्जाम के दौरान कोरोना नियमों का पालन करना होगा। कोविड-19 स्थिति को देखते हुए एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
14:04 (IST) 13 Oct 2021
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में कई पद रिक्त

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने अप्रेंटिस के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 782 अपरेंटिस पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर है।

13:33 (IST) 13 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

13:14 (IST) 13 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

12:53 (IST) 13 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

12:20 (IST) 13 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी इतनी सैलरी

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

11:37 (IST) 13 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

10:54 (IST) 13 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

10:27 (IST) 13 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

09:56 (IST) 13 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

09:16 (IST) 13 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इस बात का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

08:47 (IST) 13 Oct 2021
RRC WCR भर्ती 2021 चयन मानदंड

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

08:11 (IST) 13 Oct 2021
RRC WCR भर्ती 2021 पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए. एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र भी होना चाहिए.

RRC WCR भर्ती 2021 आयु सीमा – 15 से 24 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी)

07:31 (IST) 13 Oct 2021
RRC WCR भर्ती 2021 से भरे जाने हैं ये पद

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल – 570 पद
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल – 648 पद
कैरिज रिपेयर वैगन शॉप ऑफिस, पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल वर्कशॉप – 165 पद
डब्ल्यूसीआर/मुख्यालय/जबलपुर – 20 पद

07:01 (IST) 13 Oct 2021
रेलवे में आवेदन के लिए पद और जरूरी तारीख

इस भर्ती के लिए कुल 2226 रिक्तियों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

ऑनलाइन आवेदन जमा शुरू होने की तिथि: 11 अक्टूबर 2021

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 11 नवंबर 2021

06:39 (IST) 13 Oct 2021
वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2021

वेस्टर्न रेलवे ने विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से सक्रिय होगी. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2021 है.

22:30 (IST) 12 Oct 2021
RRC (SWR) भर्ती के लिए योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए।

21:59 (IST) 12 Oct 2021
RRC (SWR) भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से हुबली डिवीजन के 237 पद, कैरिज रिपेयर वर्कशॉप (हुबली) के 217 पद, बेंगलुरु डिवीजन के 230 पद, मैसूर डिवीजन के 177 पद और सेंट्रल वर्कशॉप (मैसूर) के 43 पदों पर भर्ती की जाएगी।

21:29 (IST) 12 Oct 2021
RRC (SWR) भर्ती 2021

रिक्रूटमेंट सेल (RRC), दक्षिण पश्चिमी रेलवे (SWR) ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस के 904 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर 3 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

20:48 (IST) 12 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

20:17 (IST) 12 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी इतनी सैलरी

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

19:46 (IST) 12 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

19:18 (IST) 12 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

18:46 (IST) 12 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

18:13 (IST) 12 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

17:36 (IST) 12 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: स्थगित कर दी गई थी परीक्षा

देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

17:01 (IST) 12 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

16:33 (IST) 12 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

16:04 (IST) 12 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इतने रिक्त पद

RRB Group D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

15:32 (IST) 12 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

15:02 (IST) 12 Oct 2021