रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वालों के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। दरअसल आरआरबी ग्रुप डी के तहत आरआरसी भर्ती कर रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया से एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सबसे पहले रेलवे एग्जाम का शेड्यूल जारी किया जाएग और इसके साथ ही एडमिट कार्ड की डिटेल्स चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। उसमें पता चल जाएगा कि किसका एग्जाम कब होना है। वहीं एग्जाम की तारीख से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है जैसे कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती प्रक्रिया के लिए किया गया था।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

बोर्ड पहले ही साफ कर चुका है कि किसी भी कैंडिडेट को डाक के माध्‍यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड करना होगा और उसका प्रिंट आउट भी लेना होगा। एग्जाम की तारीख और एडमिट कार्ड की जानकारी कैंडिडेट्स को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर दे दी जाएगी।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: संघर्षों में गुज़ारा बचपन और फिर पकड़ी ऑक्सफोर्ड की राह, विदेश की नौकरी छोड़ इल्मा ऐसे बनीं IPS ऑफिसर

Live Updates
12:00 (IST) 15 Sep 2021
2019 में जारी हुआ था नोटिफिकेशन

2019 में जारी हुई थी नोटिफिकेशन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 12 मार्च 2019 को आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1,03,769 पदों पर भर्ती की जानी है।

11:31 (IST) 15 Sep 2021
राष्ट्रीय स्तर की है परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। RRB Group D एग्जाम एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है।

10:48 (IST) 15 Sep 2021
आरआरबी में इतने पदों पर होनी है भर्ती

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है।

10:48 (IST) 15 Sep 2021
आरआरबी में इतने पदों पर होनी है भर्ती

आरआरबी में इतने पदों पर होनी है भर्ती

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है।

09:50 (IST) 15 Sep 2021
इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

RRB Group D में उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ ही फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। एग्जाम सेंटर पर लेट पहुंचने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

09:03 (IST) 15 Sep 2021
ऐसे होगा चयन

RRB Group D एग्जाम में कैंडिडेट्स को कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

08:26 (IST) 15 Sep 2021
रेलवे में आवेदन के लिए होनी चाहिए इतनी योग्यता

रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या इसके समकक्ष न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ पास होना चाहिए। साथ ही कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेडों से आईटीआई भी होना चाहिए।

07:56 (IST) 15 Sep 2021
रेलवे में नौकरी का मौका

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न ट्रेडों में 432 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर, 2021 है।

07:17 (IST) 15 Sep 2021

आरआरबी ग्रुप डी से इतने कैंडिडेट्स ने किया है आवेदन

RRB Group D के 1,03,769 रिक्त पदों के लिए लगभग 2.5 करोड़ उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस एग्जाम के लिए RRB NTPC एग्जाम से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

06:44 (IST) 15 Sep 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में अप्रेंटिस के पदों पर मौका

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) बिलासपुर डिवीजन में ट्रेड अप्रेंटि के रूप में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 11 सितंबर 2021 से शुरू होंगे और 10 अक्टूबर 2021 को समाप्त होंगे। उम्मीदवार apprenticeshipindia.org के माध्यम से आवेदन करना होगा।

06:22 (IST) 15 Sep 2021
इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

22:31 (IST) 14 Sep 2021
RRB ग्रुप डी के तहत इतने पद पर होगा चयन

भारतीय रेलवे के RRB Group D की परीक्षा के माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर चयन होगा।

22:05 (IST) 14 Sep 2021
राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌।

21:36 (IST) 14 Sep 2021
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

20:56 (IST) 14 Sep 2021
मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

20:25 (IST) 14 Sep 2021
इस बात का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

19:55 (IST) 14 Sep 2021
इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

19:19 (IST) 14 Sep 2021
स्थगित कर दी गई थी परीक्षा

देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

18:46 (IST) 14 Sep 2021
स्थगित कर दी गई थी परीक्षा

देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

18:16 (IST) 14 Sep 2021
रेलवे में नौकरी का मौका

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, एसईसीआर ने अप्रेंटिस के पदों के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2021 है।

17:48 (IST) 14 Sep 2021
17:12 (IST) 14 Sep 2021
यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

16:37 (IST) 14 Sep 2021
एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा

16:00 (IST) 14 Sep 2021
RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

15:16 (IST) 14 Sep 2021
चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी इतनी सैलरी

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

14:46 (IST) 14 Sep 2021
इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

14:04 (IST) 14 Sep 2021
रेलवे में नौकरी का मौका

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, एसईसीआर ने अप्रेंटिस के पदों के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2021 है।

13:46 (IST) 14 Sep 2021
इन राज्यों में आयोजित की जाएगी आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

13:17 (IST) 14 Sep 2021
RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

12:45 (IST) 14 Sep 2021
आरआरबी के एग्जाम में इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।