रेलवे में करोडों कैंडिडेट्स ने सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया था। यह आवेदन प्रक्रिया 2019 में शुरू हुई थी। इसके लिए अब एडमिट कार्ड जारी किए जाने हैं। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले कैंडिडे्टस के लिए दूसरी जरूरी चीजें रेलवे की तरफ से जारी की जाएंगी। सबसे पहले एग्जाम का शेड्यूल जारी होना है। एग्जाम के शेड्यूल के साथ ही रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडे्टस के लिए फ्री ट्रेवल पास जारी किए जाएंगे। इन ट्रेवल पास से कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड के साथ एग्जाम सेंटर जाने के लिए फ्री में यात्रा कर सकेंगे।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

एग्जाम शेड्यूल के साथ ही एग्जाम सिटी चेक करने का भी लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। इसके अलावा एडमिट कार्ड डिटेल्स चेक करने का लिंक भी एक्टिवेट किया जाएगा। इसमें कैंडिडेट्स अपनी पर्सनल डिटेल्स चेक कर पाएंगे। अगर किसी कैंडिडेट को लगता है कि डिटेलस् में कोई गलती है तो वह संबंधित आरआरबी से तुरंत संपर्क करके उसे ठीक करा लें, नहीं तो एग्जाम वाले दिए एग्जाम सेंटर पर दिक्कत हो सकती है।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: गरीबी और बीमारी से जूझ रही उम्मुल खेर ने पहले प्रयास में पाई यूपीएससी परीक्षा में सफलता

Live Updates
13:37 (IST) 26 Oct 2021
RRC (SWR) भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से हुबली डिवीजन के 237 पद, कैरिज रिपेयर वर्कशॉप (हुबली) के 217 पद, बेंगलुरु डिवीजन के 230 पद, मैसूर डिवीजन के 177 पद और सेंट्रल वर्कशॉप (मैसूर) के 43 पदों पर भर्ती की जाएगी। अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

13:05 (IST) 26 Oct 2021
RRC (SWR) भर्ती 2021

रिक्रूटमेंट सेल (RRC), दक्षिण पश्चिमी रेलवे (SWR) ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस के 904 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrchubli.in पर 3 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

13:04 (IST) 26 Oct 2021
RRC (SWR) भर्ती 2021

रिक्रूटमेंट सेल (RRC), दक्षिण पश्चिमी रेलवे (SWR) ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस के 904 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrchubli.in पर 3 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

12:23 (IST) 26 Oct 2021
RRC (WCR) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार WCR Apprentice Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

11:25 (IST) 26 Oct 2021
RRC (WCR) भर्ती 2021

पश्चिम मध्य रेलवे ने विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in के माध्यम से 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:42 (IST) 26 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द जारी हो सकती है एग्जाम डेट

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया

10:17 (IST) 26 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: बोर्ड जारी करेगा ट्रैवल पास

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

09:44 (IST) 26 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

08:51 (IST) 26 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

08:20 (IST) 26 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे

07:52 (IST) 26 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द जारी हो सकती हैं एग्जाम डेट

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

07:37 (IST) 26 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in