रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए दो करोड़ से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, जिन्हें अब अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। एडमिट कार्ड केवल उन कैंडिडेट्स के जारी किए जाएंगे जिनका आवेदन स्वीकार किया गया है। कुछ ऐसे कैंडिडेट्स भी थे जिनके आवेदन रद्द कर दिए गए थे। उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी के तहत जिन कैंडिडेट्स की भर्ती की जाएगी, सबसे पहले उनका सीबीटी 1 कराया जाएगा। सीबीटी 1 का शेड्यूल संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: सिविल सेवा परीक्षा के लिए छोड़ दी बैंक की नौकरी, दिव्यांशु चौधरी ने दूसरे प्रयास में ऐसे पाई 30वीं रैंक

इन कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी होने के बाद साफ हो जाएगा कि किसका एग्जाम पहले फेज में होना है। ज्यादा कैंडिडेट्स होने के कारण एग्जाम कई फेज में होगा। जिस कैंडिडेट का एग्जाम जिस दिन होगा उसका एडमिट कार्ड उससे 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें और उसपर अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो लगा लें।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
12:00 (IST) 18 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

11:01 (IST) 18 Oct 2021
यूजर आईडी और पासवर्ड से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, केवल उन्हें ही सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आप https://www.rrbcdg.gov.in/ के अलावा आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आपको यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करने की जरूरत होगी।

10:23 (IST) 18 Oct 2021
परीक्षा का आयोजन नवंबर या दिसंबर 2021 में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भर्ती परीक्षा का आयोजन नवंबर या दिसंबर 2021 में किया जा सकता है. आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि घोषित होने के चार दिन बाद परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा.

09:52 (IST) 18 Oct 2021
अभी जारी नहीं हुआ है शेड्यूल

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से अभी तक इस भर्ती परीक्षा का शेड्यूल नहीं जारी किया गया है. कुल 1.03 लाख पदों पर भर्तियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाना है. इस परीक्षा का आयोजन पहले अक्टूबर 2019 में प्रस्तावित था, लेकिन कोरोना मामलों के कारण परीक्षा का आयोजन निर्धारित समय पर नहीं हो किया जा सका।

08:46 (IST) 18 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

08:20 (IST) 18 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

07:47 (IST) 18 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

07:17 (IST) 18 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

06:42 (IST) 18 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा इतना वेतनमान

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से रेलवे में 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस एग्जाम के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

06:21 (IST) 18 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: बोर्ड जारी करेगा ट्रैवल पास

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

06:13 (IST) 18 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in