रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए दो करोड़ से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, जिन्हें अब अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। एडमिट कार्ड केवल उन कैंडिडेट्स के जारी किए जाएंगे जिनका आवेदन स्वीकार किया गया है। कुछ ऐसे कैंडिडेट्स भी थे जिनके आवेदन रद्द कर दिए गए थे। उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी के तहत जिन कैंडिडेट्स की भर्ती की जाएगी, सबसे पहले उनका सीबीटी 1 कराया जाएगा। सीबीटी 1 का शेड्यूल संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: सिविल सेवा परीक्षा के लिए छोड़ दी बैंक की नौकरी, दिव्यांशु चौधरी ने दूसरे प्रयास में ऐसे पाई 30वीं रैंक

इन कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी होने के बाद साफ हो जाएगा कि किसका एग्जाम पहले फेज में होना है। ज्यादा कैंडिडेट्स होने के कारण एग्जाम कई फेज में होगा। जिस कैंडिडेट का एग्जाम जिस दिन होगा उसका एडमिट कार्ड उससे 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें और उसपर अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो लगा लें।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
11:29 (IST) 19 Oct 2021
RRC (WCR) भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2226 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जबलपुर डिविजन के 570 पद, भोपाल डिविजन के 648 पद, कोटा डिविजन के 663 पद, कोटा वर्कशॉप के 160 पद, भोपाल वर्कशॉप के 165 पद और WCR/HQ/ जबलपुर के 20 पद शामिल हैं।

10:49 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌।

10:11 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

09:37 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

09:16 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

08:28 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

07:59 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

07:39 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: बोर्ड जारी करेगा ट्रैवल पास

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

07:15 (IST) 19 Oct 2021
आरआरबी ग्रुप डी के तहत इन पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी ने 12 मार्च, 2019 को आधिकारिक तौर पर आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना जारी की थी। जारी विज्ञप्ति के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन जैसे विभिन्न लेवल -1 पदों पर रिक्तियों को भरा जाएगा।

06:39 (IST) 19 Oct 2021
परीक्षा से पहले इस दिन जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, आरआरबी परीक्षा शहर, तिथि, मॉक टेस्ट देखने के लिए लिंक को सक्रिय करेगा, एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए मुफ्त यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करेगा।

06:18 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

06:11 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

22:29 (IST) 18 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

21:40 (IST) 18 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

20:59 (IST) 18 Oct 2021
रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर ऐसे होगा चयन

इन पदों पर कैंडिडेट्स का चयन के लिए वाइवा या कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। अप्रेंटिस के लिए चयन मैट्रिक / एसएससी / 10 “(न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ) और आईटीआई परीक्षा दोनों में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंकों के औसत को लेकर तैयार की गई योग्यता के आधार पर किया जाएगा

20:18 (IST) 18 Oct 2021
रेलवे में रिक्त पदों पर अप्लाई करने के लिए होनी चाहिए ये योग्यता

अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से एसएससी / मैट्रिक / 10 वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा प्रणाली के तहत) न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और एनसीवीटी द्वारा जारी संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार को नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि को पहले ही निर्धारित योग्यता उत्तीर्ण होनी चाहिए थी

19:46 (IST) 18 Oct 2021
रेलवे में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए होनी चाहिए इतनी आयु

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के मामले में अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों के मामले में 3 वर्ष की छूट है। विकलांग व्यक्तियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है। आयु सीमा की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

19:18 (IST) 18 Oct 2021
3093 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है पास

उत्तर रेलवे के रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने 3093 अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 20 अक्टूबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

18:34 (IST) 18 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

18:03 (IST) 18 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

17:38 (IST) 18 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

17:08 (IST) 18 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

16:37 (IST) 18 Oct 2021
पश्चिम मध्य रेलवे में अप्लाई करने की अंतिम तिथि

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार WCR Apprentice Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

16:00 (IST) 18 Oct 2021
पश्चिम मध्य रेलवे में अप्लाई करने के लिए होनी चाहिए इतनी आयु

आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

15:22 (IST) 18 Oct 2021
पश्चिम मध्य रेलवे में आवेदन के लिए होनी चाहिए इतनी योग्यता

पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT / SCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।

14:49 (IST) 18 Oct 2021
पश्चिम मध्य रेलवे में रिक्त पदों का विवरण

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2226 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जबलपुर डिविजन के 570 पद, भोपाल डिविजन के 648 पद, कोटा डिविजन के 663 पद, कोटा वर्कशॉप के 160 पद, भोपाल वर्कशॉप के 165 पद और WCR/HQ/ जबलपुर के 20 पद शामिल हैं।

14:11 (IST) 18 Oct 2021
पश्चिम मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के लिए मांगे आवेदन

पश्चिम मध्य रेलवे ने विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in के माध्यम से 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

13:31 (IST) 18 Oct 2021
परीक्षा से पहले इस दिन जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, आरआरबी परीक्षा शहर, तिथि, मॉक टेस्ट देखने के लिए लिंक को सक्रिय करेगा, एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए मुफ्त यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करेगा।

12:52 (IST) 18 Oct 2021
आरआरबी ग्रुप डी के तहत इन पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी ने 12 मार्च, 2019 को आधिकारिक तौर पर आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना जारी की थी। जारी विज्ञप्ति के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन जैसे विभिन्न लेवल -1 पदों पर रिक्तियों को भरा जाएगा।

12:36 (IST) 18 Oct 2021
दक्षिण पश्चिमी रेलवे (SWR) में अप्रेंटिस का मौका

रिक्रूटमेंट सेल (RRC), दक्षिण पश्चिमी रेलवे (SWR) ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस के 904 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर 3 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।