रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए दो करोड़ से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, जिन्हें अब अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। एडमिट कार्ड केवल उन कैंडिडेट्स के जारी किए जाएंगे जिनका आवेदन स्वीकार किया गया है। कुछ ऐसे कैंडिडेट्स भी थे जिनके आवेदन रद्द कर दिए गए थे। उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी के तहत जिन कैंडिडेट्स की भर्ती की जाएगी, सबसे पहले उनका सीबीटी 1 कराया जाएगा। सीबीटी 1 का शेड्यूल संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: सिविल सेवा परीक्षा के लिए छोड़ दी बैंक की नौकरी, दिव्यांशु चौधरी ने दूसरे प्रयास में ऐसे पाई 30वीं रैंक

इन कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी होने के बाद साफ हो जाएगा कि किसका एग्जाम पहले फेज में होना है। ज्यादा कैंडिडेट्स होने के कारण एग्जाम कई फेज में होगा। जिस कैंडिडेट का एग्जाम जिस दिन होगा उसका एडमिट कार्ड उससे 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें और उसपर अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो लगा लें।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
12:28 (IST) 20 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

11:50 (IST) 20 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

11:07 (IST) 20 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

10:36 (IST) 20 Oct 2021
परीक्षा से पहले इस दिन जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, आरआरबी परीक्षा शहर, तिथि, मॉक टेस्ट देखने के लिए लिंक को सक्रिय करेगा, एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए मुफ्त यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करेगा।

09:55 (IST) 20 Oct 2021
गुजरात मेट्रो रेल भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार अपने आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट gujaratmetrorail.com/careers/ से 12 नवंबर को या उससे पहले जमा कर सकते हैं।

09:05 (IST) 20 Oct 2021
गुजरात मेट्रो रेल भर्ती 2021 आयु सीमा

असिस्टेंट मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) -32 वर्षअसिस्टेंट मैनेजर (सिग्नलिंग)- 32 वर्षअसिस्टेंट मैनेजर (एल एंड ई) - 32 वर्षजॉइंट जनरल मैनेजर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) -50 वर्षमैनेजर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम))- 40 वर्षअसिस्टेंट मैनेजर (सिविल / ट्रैक (ओ एंड एम)) -32 वर्षडिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल / ट्रैक (ओ एंड एम)) -45 वर्षसीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) - 30 वर्षसेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) - 30 वर्षअसिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर (सिविल / ट्रैक (ओ एंड एम)) - 28 वर्षजूनियर इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम))- 28 वर्षमेंटेनर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम))- - 28  वर्ष

08:26 (IST) 20 Oct 2021
गुजरात मेट्रो रेल भर्ती 2021 सैलरी

असिस्टेंट मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) - 50000-160000

असिस्टेंट मैनेजर (सिग्नलिंग)- 50000-160000

असिस्टेंट मैनेजर (एल एंड ई) - 50000-160000

जॉइंट जनरल मैनेजर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) -90000 - 240000

मैनेजर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम))- 60000 – 180000

असिस्टेंट मैनेजर (सिविल / ट्रैक (ओ एंड एम)) -50000 - 160000

डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल / ट्रैक (ओ एंड एम)) -70000 - 200000

सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिविल / ट्रैक (ओ एंड एम)) - 46000 - 14500

सेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) -40000 – 125000

असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर (सिविल / ट्रैक (ओ एंड एम)) - 35000 - 110000

जूनियर इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम))- 33000 - 100000

रखरखाव (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम))- 20000 - 60000

07:47 (IST) 20 Oct 2021
गुजरात मेट्रो रेल भर्ती 2021 पात्रता मानदंड

असिस्टेंट मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) - उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से बी.ई/बी. टेक (इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स / औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स / पावर इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रुमेंटेशन / मैकेनिकल या समकक्ष) इंजीनियरिंग ग्रेजुएट.

सेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) - उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई/बी.टेक/डिप्लोमा होना चाहिए.

असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर (सिविल / ट्रैक (ओ एंड एम)) - उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.

जूनियर इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) - उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.

07:07 (IST) 20 Oct 2021
गुजरात मेट्रो रेल भर्ती 2021 से भरे जाने हैं ये पद

असिस्टेंट मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) - 1 पदअसिस्टेंट मैनेजर (सिग्नलिंग) - 2 पदअसिस्टेंट मैनेजर (एल एंड ई) - 3 पदजॉइंट जनरल मैनेजर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम))- 1 पदडिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम))- 1 पदमैनेजर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम))- 2 पदअसिस्टेंट मैनेजर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) - 4 पदसीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) - 3 पदसेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) - 2 पदअसिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) - 4 पदजूनियर इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) - 4 पदमेंटेनर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) - 4 पद

06:33 (IST) 20 Oct 2021
गुजरात मेट्रो रेल भर्ती 2021

गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जीएमआरसी) ने असिस्टेंट मैनेजर, जॉइंट जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, सेक्शन इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर, जूनियर इंजीनियरऔर मेंटेनर सहित एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 12 नवंबर 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं.

22:29 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

22:02 (IST) 19 Oct 2021
RRC (WCR) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

21:30 (IST) 19 Oct 2021
RRC (WCR) भर्ती के लिए योग्यता

पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT / SCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए।

21:00 (IST) 19 Oct 2021
RRC (WCR) भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2226 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जबलपुर डिविजन के 570 पद, भोपाल डिविजन के 648 पद, कोटा डिविजन के 663 पद, कोटा वर्कशॉप के 160 पद, भोपाल वर्कशॉप के 165 पद और WCR/HQ/ जबलपुर के 20 पद शामिल हैं।

20:13 (IST) 19 Oct 2021
RRC (WCR) भर्ती 2021

पश्चिम मध्य रेलवे ने विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in के माध्यम से 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

19:45 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी ने 12 मार्च, 2019 को आधिकारिक तौर पर आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना जारी की थी। जारी विज्ञप्ति के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन जैसे विभिन्न लेवल -1 पदों पर रिक्तियों को भरा जाएगा।

19:11 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: बोर्ड जारी करेगा ट्रैवल पास

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

18:37 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

18:02 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

17:29 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

16:59 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

16:33 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

16:01 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

15:30 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

15:01 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

14:30 (IST) 19 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

14:02 (IST) 19 Oct 2021
रेलवे में आवेदन के लिए आयु सीमा

आवेदक की आयु कम से कम 15 साल से ज्यादा से ज्यादा 24 साल निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 01 दिसंबर, 2021 के आधार पर की जाएगी। हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

13:34 (IST) 19 Oct 2021
1664 पदों पर होगी भर्ती

यह भर्ती 1664 पदों के लिए निकाली गई है। उम्‍मीदवार नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। एक दिसंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

12:32 (IST) 19 Oct 2021
RRC (WCR) भर्ती के लिए योग्यता

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT / SCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए।

11:55 (IST) 19 Oct 2021
RRC (WCR) भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2226 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जबलपुर डिविजन के 570 पद, भोपाल डिविजन के 648 पद, कोटा डिविजन के 663 पद, कोटा वर्कशॉप के 160 पद, भोपाल वर्कशॉप के 165 पद और WCR/HQ/ जबलपुर के 20 पद शामिल हैं।