रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए दो करोड़ से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया 2019 में पूरी हुई थी। इस भर्ती प्रक्रिया से अलग अलग विभागों में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 1 आयोजित किया जाना है। इसके लिए बोर्ड की तरफ से एग्जाम शेड्यूल जारी किया जाएगा। एग्जाम शेड्यूल के साथ ही और भी कई चीजें जारी की जाएंगी।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: पहले प्रयास में यूपीएससी एग्जाम में पाई 50वीं रैंक, ये सब्जेक्ट चुनने की दी सलाह

आरआरबी ग्रुप डी का एग्जाम शेड्यूल जारी होने के साथ ही एग्जाम सिटी चेक करने और रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ट्रेवल पास डाउनलोड करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। इसके अलावा एडमिट कार्ड की डिटेल्स चेक करने का लिंक भी एक्टिवेट किया जाएगा। किसी भी कैंडिडेट को अपने एडमिट कार्ड डिटेल्स में कोई दिक्कत लगती है तो वह उसे तुरंत संबंधित आरआरबी से संपर्क करके ठीक करा लें, गलत डिटेल्स के साथ एग्जाम सेंटर जाने पर कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर में दिक्कत हो सकती है।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
09:01 (IST) 28 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

08:28 (IST) 28 Oct 2021
RRC (WCR) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

08:00 (IST) 28 Oct 2021
RRC (WCR) भर्ती के लिए योग्यता

पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT / SCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए।

07:29 (IST) 28 Oct 2021
RRC (WCR) भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2226 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जबलपुर डिविजन के 570 पद, भोपाल डिविजन के 648 पद, कोटा डिविजन के 663 पद, कोटा वर्कशॉप के 160 पद, भोपाल वर्कशॉप के 165 पद और WCR/HQ/ जबलपुर के 20 पद शामिल हैं।

06:58 (IST) 28 Oct 2021
RRC (WCR) भर्ती 2021

पश्चिम मध्य रेलवे ने विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in के माध्यम से 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

06:35 (IST) 28 Oct 2021
ईस्ट सेंट्रल रेलवे में इन पदों पर होनी है भर्ती

दानापुर मंडल: 675

धनबाद डिवीजन: 156

सोनपुर डिवीजन: 47

प्लांट डिपो/पं. दीन दयाल उपाध्याय: 135

समस्तीपुर मंडल: 81

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल: 892

कैरिज और वैगन रिपेरिंग वर्कशाप: 110

मकैनिकल वर्कशाप/समस्तीपुर: 110

06:16 (IST) 28 Oct 2021
ईस्ट सेंट्रल रेलवे पटना में 2000 से अधिक पदों पर मौका

ईस्ट सेंट्रल रेलवे पटना के रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने विभिन्न डिवीजनों और यूनिट के लिए अप्रेंटिस के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से दानापुर डिवीजन, धनबाद डिवीजन, समस्तीपुर संभाग, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल, कैरिज और वैगन मरम्मत कार्यशाला / हरनौत, यांत्रिक कार्यशाला / समस्तीपुर और सोनपुर मंडल प्लांट डिपो में कुल 2206 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर, 2021 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक साइट rrcecr.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।