रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए दो करोड़ से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया 2019 में पूरी हुई थी। इस भर्ती प्रक्रिया से अलग अलग विभागों में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 1 आयोजित किया जाना है। इसके लिए बोर्ड की तरफ से एग्जाम शेड्यूल जारी किया जाएगा। एग्जाम शेड्यूल के साथ ही और भी कई चीजें जारी की जाएंगी।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: पहले प्रयास में यूपीएससी एग्जाम में पाई 50वीं रैंक, ये सब्जेक्ट चुनने की दी सलाह

आरआरबी ग्रुप डी का एग्जाम शेड्यूल जारी होने के साथ ही एग्जाम सिटी चेक करने और रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ट्रेवल पास डाउनलोड करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। इसके अलावा एडमिट कार्ड की डिटेल्स चेक करने का लिंक भी एक्टिवेट किया जाएगा। किसी भी कैंडिडेट को अपने एडमिट कार्ड डिटेल्स में कोई दिक्कत लगती है तो वह उसे तुरंत संबंधित आरआरबी से संपर्क करके ठीक करा लें, गलत डिटेल्स के साथ एग्जाम सेंटर जाने पर कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर में दिक्कत हो सकती है।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
08:36 (IST) 29 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

08:00 (IST) 29 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

07:37 (IST) 29 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌

06:59 (IST) 29 Oct 2021
ईस्ट सेंट्रल रेलवे पटना में 2000 से अधिक पदों पर मौका

ईस्ट सेंट्रल रेलवे पटना के रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने विभिन्न डिवीजनों और यूनिट के लिए अप्रेंटिस के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से दानापुर डिवीजन, धनबाद डिवीजन, समस्तीपुर संभाग, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल, कैरिज और वैगन मरम्मत कार्यशाला / हरनौत, यांत्रिक कार्यशाला / समस्तीपुर और सोनपुर मंडल प्लांट डिपो में कुल 2206 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर, 2021 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक साइट rrcecr.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

06:38 (IST) 29 Oct 2021
पश्चिम मध्य रेलवे में अप्रेंटिस का मौका

पश्चिम मध्य रेलवे ने विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in के माध्यम से 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

06:00 (IST) 29 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इस बात का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

22:30 (IST) 28 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे

22:06 (IST) 28 Oct 2021
अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए होनी चाहिए इतनी आयु

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 15 से 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ईस्ट सेंट्रल रेलवे पटना की ऑफिशियल वेबसाइट rrcecr.gov.in पर जाना होगा। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

21:41 (IST) 28 Oct 2021
अप्रेंटिस के पद पर ऐसे होगा चयन

अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों का चयन योग्यता सूची के आधार पर होगा। दोनों मैट्रिक (न्यूनतम 50% (कुल अंक) और आईटीआई परीक्षा में दोनों को समान वेटेज देते हुए उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के प्रतिशत का औसत लेते हुए मेरिट सूची तैयार की जाएगी। चयन प्रक्रिया के आवेदन के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

20:58 (IST) 28 Oct 2021
रेलवे में आवेदन करने के लिए होनी चाहिए इतनी योग्यता

उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10 की परीक्षा या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा प्रणाली के तहत) उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

20:22 (IST) 28 Oct 2021
रेलवे में रिक्त पदों का विवरण

दानापुर मंडल: 675

धनबाद डिवीजन: 156

सोनपुर डिवीजन: 47

प्लांट डिपो/पं. दीन दयाल उपाध्याय: 135

समस्तीपुर मंडल: 81

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल: 892

कैरिज और वैगन रिपेरिंग वर्कशाप: 110

मकैनिकल वर्कशाप/समस्तीपुर: 110

19:48 (IST) 28 Oct 2021
रेलवे में 2000 से अधिक पदों पर अवसर

ईस्ट सेंट्रल रेलवे पटना के रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने विभिन्न डिवीजनों और यूनिट के लिए अप्रेंटिस के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल पदों की संख्या 2206 है। उम्मीदवार आधिकारिक साइट rrcecr.gov.in पर जाकर 5 नवंबर, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

19:16 (IST) 28 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: ये हैं रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

18:41 (IST) 28 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द जारी हो सकती है एग्जाम डेट

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया

18:03 (IST) 28 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

17:25 (IST) 28 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ

16:42 (IST) 28 Oct 2021
दक्षिण पश्चिमी रेलवे (SWR) में आवेदन की अंतिम तिथि

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार South Western Railway Apprentice Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर 3 नवंबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

16:10 (IST) 28 Oct 2021
दक्षिण पश्चिमी रेलवे (SWR) में आवेदन के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेंनिंग या नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेंनिंग / स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT / SCVT) द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

15:43 (IST) 28 Oct 2021
दक्षिण पश्चिमी रेलवे (SWR) में आवेदन के लिए होनी चाहिए इतनी आयु

आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

15:17 (IST) 28 Oct 2021
दक्षिण पश्चिमी रेलवे (SWR) में रिक्त पदों का विवरण

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 904 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, हुबली डिवीजन के 237 पद, कैरिज रिपेयर वर्कशॉप (हुबली) के 217 पद, बेंगलुरु डिवीजन के 230 पद, मैसूर डिवीजन के 177 पद और सेंट्रल वर्कशॉप (मैसूर) के 43 पद शामिल हैं।

14:50 (IST) 28 Oct 2021
दक्षिण पश्चिमी रेलवे (SWR) में अप्रेंटिस का मौका

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), दक्षिण पश्चिमी रेलवे (SWR) ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार South Western Railway Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 3 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के आवेदन प्रक्रिया 4 अक्टूबर 2021 से शुरु की जा चुकी है।

14:10 (IST) 28 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: बोर्ड जारी करेगा ट्रैवल पास

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

13:12 (IST) 28 Oct 2021
RRC (WCR) भर्ती 2021

पश्चिम मध्य रेलवे ने विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in के माध्यम से 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12:48 (IST) 28 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

12:15 (IST) 28 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी इतनी सैलरी

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

11:45 (IST) 28 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इतने दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

11:04 (IST) 28 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे

10:40 (IST) 28 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: बोर्ड जारी करेगा ट्रैवल पास

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

10:09 (IST) 28 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

09:35 (IST) 28 Oct 2021
कैंडिडेट्स को इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।