रेलवे में सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। यह भर्ती प्रक्रिया एक लाख से ज्यादा पदों को भरने के लिए चल रही है। यह भर्ती रेलवे में आरआरबी ग्रुप डी के कैंडिडेट्स की हो रही है। इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इसके लिए एडमिट कार्ड जारी होने हैं। एडमिट कार्ड जारी कब होंगे इस बात का पता तब चलेगा जब एग्जाम का शेड्यूल जारी हो जाएगा। क्योंकि एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किए जाते हैं। एग्जाम शेड्यूल जारी होने के साथ ही एडमिट कार्ड की डिटेल्स चेक करने का लिंक भी एक्टिव होगा। इसमें कैंडिडेट्स चेक कर पाएंगे कि उनके द्वारा दी गईं सभी डिटेल्स ठीक हैं कि नहीं।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

अगर डिटेल्स में दी गई जानकारी में कोई गड़बड़ी हो तो कैंडिडेट को तुरंत संबंधित आरआरबी से संपर्क करना होगा और गलती को ठीक कराना होगा, नहीं तो एग्जाम सेंटर पर दिक्कत हो सकती है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

पेड़ पर लगने वाला सबसे बड़ा फल कौन सा है? क्या सभी जानवरों का खून लाल होता है? जानें ऐसे सवालों के जवाब

Live Updates
20:47 (IST) 8 Oct 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल का होमपेज apprenticeshipindia.org पर जाएं।

स्टेप 2: SECR apprentice recruitment लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: कैंडिडेट्स मांगी गई जानकारी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करके अपना रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करें

स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन कंप्लीट हो जाने पर एक प्रिंट आउट ले लें।

20:13 (IST) 8 Oct 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में ऐसे होगा चयन

मैट्रिक और आईटीआई दोनों परीक्षाओं में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में अपने कक्षा 10 और आईटीआई के अंक दर्ज करने होंगे, अन्यथा आवेदन स्वतः ही खारिज कर दिया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष की अवधि के लिए अप्रेंटिस के रूप में भर्ती किया जाएगा।

19:49 (IST) 8 Oct 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में आवेदन करने के लिए निर्धारित योग्यता

रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या इसके समकक्ष न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ पास होना चाहिए। साथ ही कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेडों से आईटीआई भी होना चाहिए।

19:19 (IST) 8 Oct 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में रिक्त पदों का विवरण

स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) के 15 पद, स्टेनोग्राफर (हिंदी) के 15 पद, फिटर के 125 पद, इलेक्ट्रीशियन के 40 पद, वायरमैन के 25 पद, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 06 पद, आरएसी मैकेनिक के 15 पद, वेल्डर के 20 पद, प्लम्बर के 04 पद, पेंटर के 10 पद, मशीनिस्ट के 05 पद, टर्नर के 05 पद, शीट मेटल वर्कर के 05 पद, ड्राफ्टमैन / सिविल के 04 पद, गैस कटर के 20 पद, ड्रेसर के 02 पद, डेंटल लैब टेक्नीशियन के 02 पद, फिजियोथेरेपी तकनीशियन के 02 पद  आदि। रिक्त पदों की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

18:46 (IST) 8 Oct 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में कई पद खाली

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर विभिन्न ट्रेडों में 432 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर, 2021 है।

17:57 (IST) 8 Oct 2021
पूर्व मध्य रेलवे में आवेदन की अंतिम तिथि

इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। फॉर्म के लिए आवेदन शुल्क नॉन-रिफंडेबल है। इसके अलावा, आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को स्कैन किए गए फोटो जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

17:08 (IST) 8 Oct 2021
पूर्व मध्य रेलवे में रिक्त पदों का विवरण

दानापुर मंडल – 675

धनबाद मंडल – 156

प्लांट डिपो/पं. दीन दयाल उपाध्याय – 135

समस्तीपुर मंडल – 81

पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल – 892

कैरिज और वैगन मरम्मत कार्यशाला – 110

मैकेनिकल वर्कशॉप/समस्तीपुर – 110

सोनपुर मंडल – 47

16:24 (IST) 8 Oct 2021
पूर्व मध्य रेलवे में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास होनी चाहिए इतनी योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास मन्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आटीआई होना चाहिए। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

15:46 (IST) 8 Oct 2021
पूर्व मध्य रेलवे में आवेदन के लिए निर्धारित आयु सीमा

आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों की आयु 1 नवंबर, 2021 तक कम से कम 15 वर्ष और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट की अनुमति है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति समुदाय के उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष तक की छूट दी जाती है। इसके अलावा, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु में छूट की अनुमति है। आयु सीमा की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

15:09 (IST) 8 Oct 2021
पूर्व मध्य रेलवे में यहां होंगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से दानापुर डिवीजन, धनबाद डिवीजन, प्लांट डिपो / पीटी, दीन दयाल उपाध्याय, समस्तीपुर संभाग, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल, कैरिज और वैगन मरम्मत कार्यशाला / हरनौत, यांत्रिक कार्यशाला / समस्तीपुर और सोनपुर मंडल के लिए कुल 2206 रिक्तियां भरी जाएंगी।

14:39 (IST) 8 Oct 2021
पूर्व मध्य रेलवे में 200 से अधिक पद रिक्त

रेलवे द्वारा पूर्व मध्य रेलवे में भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्त पदों की कुल संख्या 2206 है।

14:02 (IST) 8 Oct 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

13:40 (IST) 8 Oct 2021
Railway Recruitment 2021

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), दक्षिण पश्चिमी रेलवे (SWR) ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार South Western Railway Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 3 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के आवेदन प्रक्रिया 4 अक्टूबर 2021 से शुरु की जा चुकी है।

13:02 (IST) 8 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

11:53 (IST) 8 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: उम्मीदवारों ने उठाई यह मांग

RRB NTPC 2021 CBT 1 फाइनल परीक्षा का शेड्यूल घोषित होने के बाद से ही उम्मीदवार RRB Group D परीक्षा का शेड्यूल जारी करने की मांग कर रहे हैं।

11:37 (IST) 8 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

11:10 (IST) 8 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

10:30 (IST) 8 Oct 2021
इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

09:33 (IST) 8 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

09:00 (IST) 8 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इतने पदों पर होनी है भर्ती

RRB Group D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

08:34 (IST) 8 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

08:02 (IST) 8 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

07:39 (IST) 8 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

07:11 (IST) 8 Oct 2021
आरआरबी ग्रुप डी के तहत चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी इतनी

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से रेलवे में 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस एग्जाम के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

06:51 (IST) 8 Oct 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इन बातों का रखें ध्यान

RRB Group D एग्जाम में भाग लेने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ ही अपनी फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। एग्जाम सेंटर पर देर से पहुंचने वाले कैंडिडेट्स को एंट्री नहीं दी जाएगी

06:36 (IST) 8 Oct 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।