रेलवे में नौकरी करना कई युवाओं का सपना होता है। ऐसे में ये सपना जल्द पूरा हो सकता है क्योंकि आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा कभी भी आयोजित हो सकती है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि जल्द ही आवेदकों को एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी के बारे में अपडेट मिलेगा। बता दें कि ये परीक्षा काफी लंबे समय से टल रही है।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

दरअसल मार्च 2019 में भारतीय रेलवे में ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती निकली थी। लेकिन इस भर्ती की परीक्षा अभी तक नहीं हो सकी। कहा जा रहा है कि पहले एजेंसी ना मिलने की वजह से परीक्षा में देरी हुई और फिर बाद में कोरोना महामारी की वजह से परीक्षा नहीं आयोजित हो सकी। इस परीक्षा के लिए करोड़ों की संख्या में आवेदन आए हैं।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: रवि जैन ने यूपीएससी एग्जाम के लिए छोड़ दी लाखों की नौकरी, सालों की मेहनत के बाद ऐसे मिला आईएएस का पद

Live Updates
08:43 (IST) 23 Nov 2021
Railway Recruitment 2021: क्या होनी चाहिए शैक्षिक योग्यता

अगर आप पूर्व रेलवे की ओर से निकाली गईं ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो लेवल-4 और लेवल 5 के लिए आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। वहीं लेवल- 2 और लेवल- 3 के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (+2 स्टेज) या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।

08:11 (IST) 23 Nov 2021
Railway Recruitment 2021: क्या हैं अहम तारीखें

ईस्टर्न रेलवे द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक, 12 नवंबर 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 11 दिसंबर 2021 तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है।

– नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 3 नवंबर 2021

– ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 12 नवंबर 2021

– ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 11 दिसंबर 2021

– टेंटेटिव ट्रायल की तारीख- जनवरी/फरवरी 2022

07:36 (IST) 23 Nov 2021
Railway Recruitment 2021: पूर्व रेलवे की ओर से ग्रुप सी पदों पर भर्ती

रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए एक और मौका है। पूर्व रेलवे की ओर से ग्रुप सी पदों पर भर्ती की जा रही है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ये भर्ती 21 पदों के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrcer.com पर विजिट करें।

22:30 (IST) 22 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इस बात का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

22:00 (IST) 22 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

21:31 (IST) 22 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

21:03 (IST) 22 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

20:32 (IST) 22 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

19:01 (IST) 22 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

18:31 (IST) 22 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

18:06 (IST) 22 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

17:32 (IST) 22 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

17:10 (IST) 22 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: स्थगित कर दी गई थी परीक्षा

देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

16:31 (IST) 22 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌।

16:00 (IST) 22 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

15:34 (IST) 22 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

15:00 (IST) 22 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इतने रिक्त पद

RRB Group D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

14:24 (IST) 22 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

13:43 (IST) 22 Nov 2021
उत्तर मध्य रेलवे भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10वीं और आइटीआइ में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 1 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, एससी / एसटी / पीएच और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

13:09 (IST) 22 Nov 2021
उत्तर मध्य रेलवे भर्ती के लिए योग्यता

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से आईटीआई सर्टिफिकेट या नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है।

12:15 (IST) 22 Nov 2021
उत्तर मध्य रेलवे भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से मैकेनिकल डिपार्टमेंट के 364 पद, इलेक्ट्रॉनिक डिपार्टमेंट के 339 पद, झांसी डिविजन के 480 पद, वर्कशॉप झांसी के 185 पद और आगरा डिविजन के 296 पद सहित अप्रेंटिस के कुल 1664 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

11:35 (IST) 22 Nov 2021
उत्तर मध्य रेलवे भर्ती 2021

उत्तर मध्य रेलवे (NCR), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सभी योग्य उम्मीदवार RRC NCR Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर 1 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:33 (IST) 22 Nov 2021
दक्षिण पूर्व रेलवे भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार 15 नवंबर से 14 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं. 

10:17 (IST) 22 Nov 2021
दक्षिण पूर्व रेलवे भर्ती 2021 पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ मैट्रिक पास होना चाहिए और आईटीआई पास प्रमाण पत्र की आवश्यकता है.
दक्षिण पूर्व रेलवे भर्ती 2021 आयु सीमा – 15 से 24 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी)

09:36 (IST) 22 Nov 2021
रेलवे में इन पदों पर होनी है भर्ती

डीजल लोको शेड/बीकेएससी- 33 पद
TRD डिपो/इलेक्ट्रिकल/एडीआरए – 30 पद
इलेक्ट्रिक लोको शेड/बीकेएससी – 31 पद
फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट/झारसुगुड़ा – 25 पद
एसएसई (वर्क्स)/इंजीनियरिंग/एडीआरए – 24 पद
कैरिज एंड वैगन डिपो रांची – 30 पद
सीनियर डीईई (जी) / रांची – 30 पद
TRD डिपो/इलेक्ट्रिकल/रांची- 10 पद
एसएसई (वर्क्स)/इंजीनियरिंग/रांची – 10 पद

09:04 (IST) 22 Nov 2021
रेलवे में इन पदों पर भी होनी है भर्ती

इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्शन डिपो/चक्रधरपुर – 30 पद
कैरिज एंड वैगन डिपो/चक्रधरपुर – 65 पद
इलेक्ट्रिक लोको शेड/टाटा – 72 पद
इंजीनियरिंग वर्कशॉप/सिनी – 100 पद
ट्रैक मशीन वर्कशॉप/सिनी – 7 पद
एसएसई (वर्क्स)/इंजीनियरिंग/चक्रधरपुर – 26 पद
इलेक्ट्रिक लोको शेड/बोंडामुंडा – 50 पद
डीजल लोको शेड/बोंडामुंडा – 52 पद
सीनियर डीईई (जी)/आद्रा – 30 पद
कैरिज और वैगन डिपो/आद्रा – 30 पद
कैरिज और वोगन डिपो/आद्रा – 65 पद

08:39 (IST) 22 Nov 2021
दक्षिण पूर्व रेलवे भर्ती 2021 रिक्ति विवरण

खड़गपुर वर्कशॉप – 360 पद
सिग्नल एंड टेलीकॉम (वर्कशॉप)/खड़गपुर – 87 पद
ट्रैक मशीन वर्कशॉप/खड़गपुर – 120 पद
एसएसई (वर्क्स)/इंजीनियरिंग/खड़गपुर – 28 पद
कैरिज एंड वैगन डिपो/खड़गपुर – 121 पद
डीजल लोको शेड/खड़गपुर – 50  पद
सीनियर डी (जी) / खड़गपुर – 90 पद
TRD डिपो/इलेक्ट्रिकल/खड़गपुर – 40 पद
ईएमयू शेड/इलेक्ट्रिकल/टीपीकेआर- 40 पद
इलेक्ट्रिक लोको शेड/संतरागाछी – 36 पद
सीनियर डीईई (जी) / चक्रधरपुर – 93 पद

08:01 (IST) 22 Nov 2021
दक्षिण पूर्व रेलवे भर्ती 2021

दक्षिण पूर्व रेलवे ने विभिन्न विभागों में अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी किया है. आवश्यक योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 15 नवंबर 2021 से ऑनलाइन मोड के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2021 है।

07:36 (IST) 22 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।