रेलवे में नौकरी करना कई युवाओं का सपना होता है। ऐसे में ये सपना जल्द पूरा हो सकता है क्योंकि आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा कभी भी आयोजित हो सकती है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि जल्द ही आवेदकों को एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी के बारे में अपडेट मिलेगा। बता दें कि ये परीक्षा काफी लंबे समय से टल रही है।
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE
दरअसल मार्च 2019 में भारतीय रेलवे में ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती निकली थी। लेकिन इस भर्ती की परीक्षा अभी तक नहीं हो सकी। कहा जा रहा है कि पहले एजेंसी ना मिलने की वजह से परीक्षा में देरी हुई और फिर बाद में कोरोना महामारी की वजह से परीक्षा नहीं आयोजित हो सकी। इस परीक्षा के लिए करोड़ों की संख्या में आवेदन आए हैं।
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
सभी आवेदकों को 100 रुपये गैर-वापसी फीस देनी होगी। जबकि एससी, एसटी, पीड्ब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 दिसंबर 2021 को कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मापदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा, संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई (ITI) या नेशनल सर्टिफिकेट मांगा गया है।
प्रयागराज डिवीजन: 703 पदझांसी डिवीजन: 480 पदवर्क शॉप झांसी: 185 पद
आरआरसी द्वारा उत्तर मध्य रेलवे भर्ती 2021 (Railway Jobs) अभियान के माध्यम से प्रयागराज डिवीजन, झांसी डिवीजन और आगरा डिवीजन में 1600 से अधिक अपरेटिंस पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रेलवे जॉब के लिए आवेदन करने से पहले यहां दी गई जरूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने उत्तर मध्य रेलवे में भर्ती (North Central Railway Recruitment 2021) निकाली है। यहां वेल्डर, विंडर, मशीनिस्ट, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, मैकेनिक और वायरमैन समेत कई पदों अपरेंटिस रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 01 दिसंबर 2021 तक है।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।
भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।
जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।
इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।
कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।
RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
दक्षिण पूर्वी रेलवे में विभिन्न विभागों में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in 14 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
दक्षिण रेलवे में भी स्पोर्ट्स कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में 30 नवंबर 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और जम्मू कश्मीर सहित अन्य कुछ जगहों के निवासी 15 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
पूर्वी रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrcer.com पर 11 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2021 से शुरु की गई थी।
उत्तर मध्य रेलवे (NCR), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 1664 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार RRC NCR Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर 1 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।
यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है।
RRB Group D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।
भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।
आरआरबी एनटीपीसी और ग्रुप डी परीक्षा में काफी अंतर है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा आरआरसी स्तर 1 पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए होती है और आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा गैर-तकनीकी उम्मीदवारों के चयन के लिए होती है।
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा कई चरणों में हुई, क्योंकि इसमें बड़ी संख्या में कैंडीडेट शामिल हुए थे।
पहला चरण- करीब 23 लाख कैंडीडेट शामिल हुए
दूसरा चरण- करीब 27 लाख कैंडीडेट शामिल हुए
तीसरा चरण- करीब 28 लाख कैंडीडेट शामिल हुए
चौथा चरण- करीब 15 लाख कैंडीडेट शामिल हुए
पांचवां चरण- करीब 19 लाख कैंडीडेट शामिल हुए
छठा चरण- करीब छह लाख कैंडीडेट शामिल हुए
सातवां चरण- करीब 2.78 लाख कैंडीडेट शामिल हुए
RRB NTPC CBT 1 2021 का परिणाम कभी भी घोषित हो सकता है। ये परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक कई चरणों में हुई थी। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक साइट पर नजर बनाए रखें।
जो लोग इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह 11 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- rrcer.com पर विजिट करें। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
ईस्टर्न रेलवे द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक, अगर आप ग्रुप सी के 21 पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपका पे स्केल (5200-20200) रुपए रहेगा।
ग्रुप सी के 21 पदों के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपकी उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले लोगों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन देखें।