RPSC RAS Mains Result 2022 Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा में कुल 2174 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

मुख्य परीक्षा का आयोजन राज्य में निर्धारित केंद्रों पर राज्य में 20 और 21 मार्च 2022 को किया गया था। मुख्य परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आयोग ने परिणाम के साथ कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

इंटरव्यू की तिथि और एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयोग जल्द ही साक्षात्कार की तिथि घोषित कर सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। अंतिम चयन इंटरव्यू में प्राप्त नंबरों के आधार पर किया जाएगा।

बता दें कि कुल 988 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें 363 पद राजस्थान राज्य सेवाओं के लिए और 625 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं।

How to check RPSC RAS Mains Result 2021: ऐसे चेक करें रिजल्ट

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Results सेक्शन में जाएं।
-यहां Result Preamble and Cut-off Marks for Rajasthan State and Subordinate Services Combined Competitive (Mains) Examination-2021 के लिंक पर क्लिक करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब रोल नंबर की मदद से नतीजे चेक करें ।

अंत में प्रिंट निकाल लें।