RPSC ASO Answer key 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा (RPSC ASO Exam 2022) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के जरिए आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 8 जुलाई 2022 को किया जाएगा।

जारी प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थी 4 अगस्त 2022 दोपहर 12 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

आपत्ति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 100 रूपए शुल्क का भुगतान करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

कुल 218 रिक्त पदों को भरने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2021 से शुरू होकर 21 दिसंबर 2021तक चली थी। आवेदन की अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई थी। वहीं आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई थी।

how to raise objection Check RPSC ASO Answer key 2022: ऐसे चेक करें आंसर-की

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए News and Events सेक्शन में जाएं।
-यहां Model Answer Key for Asst. Statistical Officer – 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
-आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
-अब चेक करें और डाउनलोड करें।