राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के लिए वरिष्ठ अध्यापक (Sr. Teacher Gr II Comp. (Non TSP) Exam 2018) पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। नियुक्तियां बड़े पैमाने पर की जानी हैं। कुल 8162 पदों के लिए नियुक्ति होनी है। इनमें हिंदी विषय के 1507, विज्ञान के 1128, सामाजिक विज्ञान के 1878, अंग्रेजी के 788, गणित के 699, संस्कृत के 1952, उर्दू के 117, पंजाबी के 89 और सिन्धी कुल 4 पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मई 2018 से शुरू होगी और 9 जून 2018 को समाप्त होगी। तो आइए अब विस्तार से जानते हैं इन नियुक्तियों के बारे में। चयनित उम्मदवारों का वेतनमान पे मैट्रिक लेवल (L – 11) के मुताबिक मिलेगा। आवेदन करने के लिए आयु सीमा निर्धारित है और सिर्फ 18 से 40 वर्ष की उम्र के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा नियम से छूट नियमानुसार मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा धारक होना अनिवार्य है। चलिए अब जानते हैं आवेदन करने के तरीके के बारे में। आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले RPSC के वेबपोर्टल https://rpsc.rajasthan/gov.in/applyonline पर लॉगइन करना होगा। अप्लाई करने के लिए आपको OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा। OTR का इस्तेमाल आपको अपने आधार नंबर के साथ करना पड़ेगा। अभ्यर्थी के आधार का सत्यापन उसके आधार नंबर पर रजिस्टर्ड मोर्बाइल नंबर पर भेजे गए OTP से किया जाएगा। वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप एप्लिकेशन प्रॉसेस फॉलो कर सकते हैं।
लिखित परीक्षा- वरिष्ठ अध्यापक पदों पर नियुक्ति हेतु परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर I और पेपर II. पेपर I में 200 अंकों के लिए होगा और इसके लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा। पेपर में कुल 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा में जिन विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे उनमें भूगोल, इतिहास, राजस्थान की संस्कृति और सामान्य ज्ञान, विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान और एजुकेशनल साइकोलॉजी विषयों से जुड़े सवाल होंगे। वहीं पेपर- II 300 अंकों के लिए होगा और इसके लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का समय मिलेगा। प्रश्न पत्र में 150 mcq प्रश्न होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप RPSC की आधिकारिक वेबसाइट http://www.rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉगइन कर सकते हैं।

