RPF Constable Answer Key 2019: Railway Police Force (RPF) में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो गई है। अभ्यर्थी इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। ग्रुप सी और डी में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती होनी है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी रिजल्ट ऑनलाइन constable1.rpfonlinereg.org पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। चलिए सबसे पहले जानते हैं RPF Constable group answer keys चेक करने का तरीका। सबसे पहले विजिट करें constable1.rpfonlinereg.org पर। अब होम पेज पर आपको ‘view answer sheet’ लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद एक नया वेबपेज खुलेगा। यहां से आपको अपना ग्रुप सिलेक्ट करना होगा। ग्रुप A, B, F या जिस भी ग्रुप के लिए आपने आवेदन किया था उसे सिलेक्ट करें।
अब अपनी डिटेल्स का इस्तेमाल कर लॉगइन करें। लॉगइन करने के बाद RPF Constable group answer keys खुल जाएगी जिसे आप चेक कर सकते हैं। आप चाहें तो RPF Constable group answer keys का प्रिंट भी ले सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें RPF ने ग्रुप ई के PET, PMT और DV के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। ग्रुप ई में सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों के PET, PMT और DV कॉल लेटर्स जारी कर दिए गए हैं जिन्हें उम्मीदवार constable1.rpfonlinereg.org से डाउनलोड कर सकते हैं। ग्रुप ई में लिखित परीक्षा क्वॉलिफाई करने वालों को अब फिजिकल टेस्ट पास करना होगा।
