Reet Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट 2022 (Reet 2022) के आवेदन में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है। इस संबंध में बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर नोटिस भी जारी किया गया है।
जारी आधिकारि नोटिस के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने 20 जुलाई 2022 को जारी सूचना के अनुसार रीट कार्यालय में उपस्थित होकर अपने आवेदन में सुधार कराया है। उन्हें फिर से आने की आवश्यकता नहीं है।
जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपने ऑनलाइन आवेदन में सुधार नहीं किया है। ऐसे सभी अभ्यर्थी 18 अगस्त 2022 दोपहर 3 बजे तक रीट कार्यालय में अपने सभी दस्तावेजो के साथ आकर आवेदन में सुधार कर सकते हैं।
निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी अभ्यर्थी के आवेदन में सुधार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी निर्धारित लास्ट डेट तक अपने आवेदन में सुधार करा सकते हैं।
बता दें कि राजस्थान बोर्ड की ओर से रीट 2022 परीक्षा का प्रश्न पत्र जारी किया जा चुका है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जारी प्रश्न पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रीट 2022 की आंसर-की (Reet Answer Key 2022) जल्द ही जारी की जाएगा। इसके बाद नतीजे घोषित (Reet Result 2022) किए जाएंगे।
परीक्षा का आयोजन 23 जुलाई 2022 और 24 जुलाई को किया गया था। परीक्षा दो पालियों में हुई थी। पेपर-1 परीक्षा समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी और पेपर- 2 परीक्षा 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक चली थी।
