REET Exam Centre 2022 Released: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने रीट 2022 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक reetbser2022.in के जरिए अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी कर सकते हैं। परीक्षा 23 जुलाई 2022 से शुरू होकर 24 जुलाई 2022 तक चलेगी।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रीट 2022 का एडमिट कार्ड एक से दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी कर सकते हैं।
इस बार रीट 2022 परीक्षा के लिए करीब 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा के जरिए प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की भर्तियां की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
वहीं दिव्यांग परीक्षार्थियों को परीक्षा में 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा में कुल दो पेपर दो पालियों में आयोजित किए जाएंगे। पेपर-1 परीक्षा समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। वहीं पेपर- 2 परीक्षा 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।
REET Exam Centre 2022 Released How to Check: ऐसे चेक करें परीक्षा केंद्र की सूची
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गएAdvance Information For Allotment Of Exam Centre City के लिंक पर क्लिक करें।
-अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें।
-परीक्षा केंद्र की सूची आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।