REET Admit Card 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) ने 20 जुलाई 2022 कोराजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स 2022 (REET 2022) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने रीट 2022 के लिए आवेदन किया है, वे राजस्थान में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए reetbser2022.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरईईटी) 23 जुलाई और 24 जुलाई 2022 को राज्य भर में आयोजित की जाएगी। राजस्थान सरकार वर्ष 2022 के लिए लेवल-1 और लेवल- 2 के तहत कुल 46,500 पदों को भरेगी। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 18 अप्रैल से 20 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया था।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाने होगा?
छात्रों को परीक्षा केंद्र पर रीट 2022 एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी प्रूफ और एक पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना आवश्यक है। रीट परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह की यानी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर की यानी दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1: आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
चरण 2: एडमिट कार्ड डाउनलोडके लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब अपना विवरण और कैप्चा दर्ज करें।
रीट लेवल-1और लेवल-2 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
रीट परीक्षा 2022 दो भागों- लेवल-1 और लेवल-2 में आयोजित की जाएगी। लेवल-1 परीक्षा कक्षा 1 से 5 के लिए है और लेवल-2 परीक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं के लिए आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार राजस्थान राज्य के सरकारी स्कूलों के साथ-साथ सरकारी वित्तीय सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक के पद के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।