REET Admit card 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2022) के लिए आज एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

हालांकि एडमिट जारी करने के संबंध में अभी कोई आधिकारिक डेट नहीं जारी की गई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं।

रीट2022 परीक्षा का आयोजन 23 जुलाई 2022 और 24 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा में कुल दो पेपर दो पालियों में आयोजित किए जाएंगे। पेपर-1 परीक्षा समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। वहीं पेपर- 2 परीक्षा 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आवेदकों को एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही डाउनलोड करना होगा।

बता दें कि रीट 2022 के लिए आवेदन की लास्ट डेट दो बार बढ़ाई गई थी। पहले आवेदन की लास्ट डेट 20 मई 2022 थी, जिसे बढ़ाकर 23 मई 2022 किया गया था। दूसरी बार आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून 2022 तक बढ़ाई गई थी।रीट 2022 के जरिए राजस्थान में 46,500 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

REET Admit card 2022 How to Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
-रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और डाउनलोड करें।