REET Admit card 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज रीट2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। परीक्षा 23 जुलाई 2022 से शुरू होनी है। बोर्ड ने परीक्षा केंद्र की सूची पहले ही जारी कर दी है। परीक्षा प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जारी किया जाएगा।

जिन अभ्यर्थियों ने अभी अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी नहीं की है। वह आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज कर चेक कर सकते हैं। इस बार रीट 2022 परीक्षा के लिए करीब 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

बता दें कि दो बार आवेदन की लास्ट डेट भी बढ़ाई गई थी। इस परीक्षा के जरिए राज्य में करीब 46,500 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। पिछले बार इस परीक्षा के माध्यम से करीब 35 हजार शिक्षकों की भर्ती राज्य में की गई थी।

REET Exam 2022: यह है रीट 2022 परीक्षा का शेड्यूल
रीट 2022 परीक्षा का आयोजन 23 जुलाई 2022 और 24 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा में कुल दो पेपर दो पालियों में आयोजित किए जाएंगे। पेपर-1 परीक्षा समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। वहीं पेपर- 2 परीक्षा 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। दिव्यांग परीक्षार्थियों को परीक्षा में 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

REET Admit card 2022 How to Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
3.रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।